scriptट्रामा सेंटर: बर्न वार्ड की पुरानी अव्यवस्था से जल्द मिलेगा छुटकारा, बेहतर होगी इलाज की व्यवस्था | Patrika News

ट्रामा सेंटर: बर्न वार्ड की पुरानी अव्यवस्था से जल्द मिलेगा छुटकारा, बेहतर होगी इलाज की व्यवस्था

गर्मी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर वार्ड को अपडेट करने बनाई गई योजना सिंगरौली. बर्न वार्ड को अपडेट करने की कवायद शुरू की जा रही है। 14 बेड के वार्ड को दो भागों में किया जा रहा है। जिससे जले हुए महिला और पुरुष मरीजों का अलग-अलग वार्ड में उपचार हो सके। […]

सिंगरौलीMar 17, 2025 / 07:34 pm

Anil singh kushwah

बर्न वार्ड की पुरानी अव्यवस्था से जल्द मिलेगा छुटकारा

बर्न वार्ड की पुरानी अव्यवस्था से जल्द मिलेगा छुटकारा

गर्मी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर वार्ड को अपडेट करने बनाई गई योजना

सिंगरौली. बर्न वार्ड को अपडेट करने की कवायद शुरू की जा रही है। 14 बेड के वार्ड को दो भागों में किया जा रहा है। जिससे जले हुए महिला और पुरुष मरीजों का अलग-अलग वार्ड में उपचार हो सके। अभी तक एक वार्ड में ही सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जिससे न केवल संक्रमण फैलने का डर था। बल्कि चिकित्सकों को इलाज करने में भी दिक्कतें होती थी। अब यह समस्या दूर होने वाली है।
जल्द से जल्द मरीजों को मिले सुविधा पर जोर
सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गर्मी के सीजन में जले हुए मरीजों की संख्या बढ़ती है। बर्न वार्ड में उपचार कराने में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है। कोशिश है कि जल्द की दस-दस बेड की संख्या में पुरूष और महिला बर्न वार्ड को अलग कर दिया जाए।
बर्न वार्ड में भर्ती नहीं मरीज
जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर का बर्न वार्ड खाली है। सामान्य वार्ड की तरह बर्न वार्ड में भी बेड लगे हैं। जिससे महिला और पुरूष मरीजों को इलाज कराने में परेशानियां होती हैं गंभीर भर्ती मरीज के परिजन वार्ड में बेड के चारों तरफ कपड़े से घेराव किया है। यह स्थिति इसलिए बन रही है कि महिला और पुरूष मरीजों को एक वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
ये सुविधाएं बढेंग़ी
महिला व पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड।
वार्डों में एसी की संख्या बढेगी ।
वार्ड पूरी तरह वातानुकूलित।
मरीजों की संख्या के हिसाब से बेड बढ़ेगा।
प्रत्येक बेड पर प्रकाश व हवा के इंतजाम होंगेे।
बेड पर मच्छरदानी व दवाइयों का इंतजाम रहेगा।
डॉक्टर व नर्सों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहेगा।
वर्तमान में ये हैं हालात
बर्न वार्ड के नाम पर सिर्फ बेड लगे हैं।
वातानुकूलित नहीं है। सिर्फ दो एसी नाममात्र की हैं।
डॉक्टर व पर्याप्त नर्सिंग स्टॉफ नहीं है।
बेड के अतिरिक्त मच्छरदानी व अन्य इंतजाम नहीं है।
वार्ड में साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं भी नहीं है।
फैक्ट फाइल
14 वर्तमान मेंं कुल बेड
20 होगी कुल बेड की संख्या
10 बेड महिला मरीजों के लिए
10 बेड पुरुष मरीजों के लिए
अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी
बर्न वार्ड में सुविधाएं बढ़ाए जाने की योजना है। कोशिश है कि पुरूष और महिला मरीजों को अलग- अलग वार्ड में भर्ती किया जाए। अभी वर्तमान में 14 बेड हैं लेकिन अलग-अलग होने पर वार्ड में दस-दस बेड की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
डॉ. देवेन्द्र सिंह, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

Hindi News / ट्रामा सेंटर: बर्न वार्ड की पुरानी अव्यवस्था से जल्द मिलेगा छुटकारा, बेहतर होगी इलाज की व्यवस्था

ट्रेंडिंग वीडियो