scriptWeather news: 15 फरवरी तक चलेगी तेज हवाएं, किसानों को किया गया अलर्ट, जानें मौसम | Patrika News

Weather news: 15 फरवरी तक चलेगी तेज हवाएं, किसानों को किया गया अलर्ट, जानें मौसम

Strong winds continue till February 15 मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को भी सावधान किया है।

Feb 12, 2025 / 06:01 pm

Narendra Awasthi

अगले तीन दिनों तक चलेगी तेज हवा
Strong winds continue till February 15 आईएमडी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम की तेज हवाओं का असर कानपुर मंडल में दिखाई पड़ेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसानों को उन्होंने सावधान किया कि खड़ी फसलों को आवश्यकता अनुसार सिंचाई करना जरूरी है। जिससे उचित नमी बनी रहे। आज रात फर्रुखाबाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।‌ लेकिन 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 13 फरवरी गुरुवार को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़ें

जीएसटी और आईटी का इत्र व्यापारी के ठिकानों पर छापा, खंगाले जा रहें दस्तावेज, अखिलेश यादव के नजदीकी

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 13 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Hindi News / Weather news: 15 फरवरी तक चलेगी तेज हवाएं, किसानों को किया गया अलर्ट, जानें मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो