भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि परम्परा के अनुसार पुष्करणा समाज गेर शाम को जोधपुरिया वास की बारी तक आएगी। वहां से यह गेर गांवशाही गेर में तब्दील होगी। जो परम्परा के अनुसार प्यारा चौक से पास होगी। इसके अगले दिन पूर्व में निकाली जाने वाली सवारी की जगह श्याम संग होली का आयोजन होगा। जिसमें भगवान कृष्ण व बलराम शहरवासियों में खर्ची बांटेंगे। बैठक में पुष्करणा समाज अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, कैलाश टवाणी, ओम दायमा, विनोद पित्ती, शंभुलाल शर्मा, रामकिशोर साबू, शिव प्रजापत, महेन्द्र बोहरा, नरेश ओझा, अम्बालाल सोलंकी सहित शहरवासी मौजूद रहे।
पिछली बार वापस लौटी थी गेर
पिछले साल पुष्करणा समाज की गेर धुलंडी के दिन तय समय पर जोधपुरिया वास की बारी के बाहर पहुंची थी। वहां काफी इंतजार के बाद भी वह गांवशाही गेर में तब्दील नहीं हो सकी थी। इस पर गेर वापस जोधपुर वास के मुख्य द्वार से बाहर निकलकर गुजरी थी। इसके अगले दिन निकलने वाली सवारी भी नहीं निकाली थी। इसका कारण यह था कि गेर पास हुए बिना सवारी नहीं निकलती।