scriptखुशखबरी: राजस्थान की 2000 आंगनबाड़ी केन्द्र पर खर्च होंगे 40 करोड़, जानें क्या-क्या होंगे कार्य | Good news: 40 crores will be spent on 2000 Anganwadi centres in Rajasthan, know what all work will be done Good news: 40 crores will be spent on 2000 Anganwadi centres in Rajasthan, know what all work will be done | Patrika News
पाली

खुशखबरी: राजस्थान की 2000 आंगनबाड़ी केन्द्र पर खर्च होंगे 40 करोड़, जानें क्या-क्या होंगे कार्य

प्रदेश के 2000 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन पर 40 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में 14 कार्य करवाए जाएंगे।

पालीJul 12, 2025 / 04:43 pm

Kamlesh Sharma

Anganwadi

पत्रिका फोटो

पाली। प्रदेश के 2000 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन पर 40 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में 14 कार्य करवाए जाएंगे।

जिससे वहां आने वाले बच्चों को बेहतर वातावरण में पोषण व शिक्षण मिल सके। आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरमत को लेकर हर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तखमीना तैयार का प्रस्ताव समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर को भेजे गए थे। जिसमें भवन में क्या-क्या कार्य करवाना है। केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र का है या शहरी क्षेत्र काज के साथ अन्य जानकारियां भेजी गई हैं। उसी के आधार पर अब प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

प्रदेश के केन्द्रों पर यह कार्य करवाएं जाएंगे

  • 1622 केन्द्रों पर नल व्यवस्था फिटिंग: 81.1 लाख
  • 1630 केन्द्रों पर पानी की टंकी: 57.05 लाख
  • 1658 केन्द्रों पर टंकी से पानी आपूर्ति की फिटिंग: 49.74 लाख
  • 2000 केन्द्रों पर इलेक्ट्रीक मोटर (पप): 100 लाख
  • 1406 केन्द्रों पर बिजली फिटिंग: 253.08 लाख
  • 1567 केन्द्रों पर पंखें, एलइडी बल्ब आदि बिजली उपकरण: 78.35 लाख
  • 1446 केन्द्रों पर छत मरमत: 578.4 लाख
  • 1439 केन्द्रों पर दरवाजे व खिड़कियों की मरमत: 215.85 लाख
  • 1449 केन्द्रों पर फर्श की मरमत: 695.52 लाख
  • 2000 केन्द्रों पर रसोई में स्लेब लगवाना: 360 लाख
  • 1618 केन्द्रों पर चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट: 323.6 लाख
  • 1514 केन्द्रों पर बाल चित्रकारी व डिस्टेबर: 605.6 लाख
  • 2000 केन्द्रों पर आरओ खरीदने: 200 लाख
  • 1339 केन्द्रों पर चिल्ड्रन पार्क विकसित करने: 401.07 लाख

इन स्थलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों को बदलेंगे

जाडन, जोकड़िया, जोजावर, मुकुनपुरा, निबली मांडा, सिचियावास, मगरतलाब, केसूली, डुठारिया, गजनीपुरा, पुखतारी में उच्च प्राथमिक स्कूल के पास, मंडली दर्जियान, मोरिया, जैतपुरा 1, बिठठू, वायद, चेंडा, मंडला 2, खोडिया 1, गागुड़ा 1, चंडावल ढाणी, करमावास 2, गुड़ा बच्छराज, हरियामाली 1, सारंगवास, धुरासनी, बीजापुर, देवतरा, पालड़ी जोड़, गलथनी, सिन्दरा गांव, चाणोद, पडासला कलां, डिंगाई, गुड़लाई, भांगेसर, टेवाली कलां, सेवाड़ी में रेबारियों की ढाणी, बायो में वार्ड संख्या 4 इन्द्रा कॉलोनी, पैरवा वार्ड संख्या 4 महालक्ष्मी मंदिर के पास, मोकपुरा में वार्ड संख्या 3 चौधरियों का वास, कुमटिया वार्ड संख्या 1 राजपूतों का वास, सेन्दला वार्ड संख्या 5 कुहारों का वास, विरमपुरा वार्ड संख्या 5 राजपूतों की गली, नाना में नाथ महाराज मंदिर के पास, कोलवाड़ा में भीमाणा रोड, रामपुरा में वार्ड संख्या 1 स्कूल के पास।
आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पाली जिले में 47 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।

राजेश कुमार, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, पाली

Hindi News / Pali / खुशखबरी: राजस्थान की 2000 आंगनबाड़ी केन्द्र पर खर्च होंगे 40 करोड़, जानें क्या-क्या होंगे कार्य

ट्रेंडिंग वीडियो