scriptRajasthan: होली पर खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत; मातम में बदली खुशियां | iron gate fell on an innocent child while he was playing Holi in pali | Patrika News
पाली

Rajasthan: होली पर खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत; मातम में बदली खुशियां

5 साल की मासूम की खेलते समय लोहे का गेट टूटकर गिरने से मौत हो गई।

पालीMar 14, 2025 / 01:57 pm

Lokendra Sainger

pali news

पाली का बांगड़ हॉस्पिटल

राजस्थान के पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना इलाके में होली पर एक दुखद घटना सामने आई। जहां गुरूवार देर रात 11 बजे मासूम की खेलते समय गेट टूटकर गिरने से मौत हो गई। परिजन होली दहन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी खेलते समय 5 साल की मासूम पर फाटक टूटकर गिर गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद होली पर घर में मातम पसर गया।
गौरतलब है कि अमराराम प्रजापत की पुत्री वर्षा (5) घर के अंदर ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते समय 5 साल की मासूम वर्षा पर लोहे गेट (छोटा गेट) टूट कर गिर गया। उधर, परिजन होली दहन के लिए जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सिर में गंभीर चोट लगने पर करीब रात 12 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में पसरा मातम

वर्षा घर में दाद की बहुत लाडली थी, मासूम की मौत के बाद उसके वृद्ध दादा घीसाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बच्चे तो हमेशा ऐसी खेलते है, न जाने कैसे गेट टूट कर गिर गया। अमराराम प्रजापत 2 बच्चे है। जिनमें एक 7 साल का बेटा विशाल है और 5 साल की बेटी वर्षा थी।

Hindi News / Pali / Rajasthan: होली पर खेलते समय मासूम पर गिरा लोहे का गेट, मौत; मातम में बदली खुशियां

ट्रेंडिंग वीडियो