scriptआखिर नीतीश ने क्यों विजय चौधरी को मंच से हटाया? क्या था कारण- जानिए कैसे हैं CM से संबंध, देखें वीडियो | Bihar Police CM Nitish removed minister from the stage during police appointment letter distribution program | Patrika News
पटना

आखिर नीतीश ने क्यों विजय चौधरी को मंच से हटाया? क्या था कारण- जानिए कैसे हैं CM से संबंध, देखें वीडियो

Bihar Police नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मंच पर जो कुछ हुआ वह अजीब नजारा था। लेकिन, यह सब कुछ नियुक्ति पत्र बांटने का क्रम सही नहीं होने के कारण हुआ। नीतीश कुमार ने इसे नोटिस किया और विजय चौधरी को पहले किनारे जाने का इशारा किया।

पटनाJun 28, 2025 / 06:27 pm

Rajesh Kumar ojha

CM Nitish removed minister

नीतीश ने विजय चौधरी को मंच से हटाया फोटो- सोशल मीडिया/X

Bihar Police पटना में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में अपने ही मंत्री पर बिफर गए। दरअसल, बापू सभागार में बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह चल रहा था। उस दौरान समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी के साथ थे। कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि इतने में नीतीश ने चौधरी का हाथ पकड़कर उन्हें मंच से हटाने की कोशिश की। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। उनकी जगह पर ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को खड़ा कर दिया।

मंच पर दिखा अजीब नजारा

यह वाकया उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के बाद विजय चौधरी एक सिपाही को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। उन्होंने जैसे ही एक सिपाही के हाथ में नियुक्ति पत्र रखा नीतीश कुमार उनकी ओर मुड़े और बोले, “ये-ये…” फिर उन्होंने चौधरी का हाथ पकड़ लिया। यह देख सभी लोग भौचक्के रह गए। दोनों डिप्टी सीएम और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी इस घटना को देखकर हतप्रभ थे। इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक न मुख्यमंत्री और न ही किसी मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आयी है। लेकिन समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों किया?

मंच पर जो कुछ हुआ वह अजीब था। लेकिन, इसके पीछे की वजह नियुक्ति पत्र बांटने का क्रम सही न होना था। नीतीश कुमार ने इसे नोटिस किया और विजय चौधरी को किनारे जाने का इशारा किया। नीतीश का इशारा चौधरी नहीं समझ पाए तो सीएम ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने मंच पर अपनी जगह बदल ली। यह सब कुछ जिस तरह से हुआ, वह अटपटा था। मंच पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, विजय सिन्हा, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव क्रम से खड़े थे। सीएम के बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नियुक्ति पत्र दिया, फिर विजेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र बांटा। इसके बाद विजय चौधरी नियुक्ति पत्र बांटने लगे। सीएम यही चाहते थे।

Hindi News / Patna / आखिर नीतीश ने क्यों विजय चौधरी को मंच से हटाया? क्या था कारण- जानिए कैसे हैं CM से संबंध, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो