दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका असर प्रदेश के सभी 38 जिलों में दिखेगा। शनिवार को मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।पछुआ हवाओं में नमी के कारण बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं में नमी की अधिकता के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना बनी है। इसके कारण ही अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इन जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, विशेषकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंची जगहों पर जाने से परहेज करने को कहा है।बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
जिला | तापमान |
पटना | 30.5 |
मोतिहारी | 33.8 |
रोहतास | 32.6 |
दरभंगा | 32.0 |
छपरा | 31.7 |
मुजफ्फरपुर | 31.2 |
भागलपुर | 29.5 |
बांका | 28.9 |
नालंदा | 28.8 |
शेखपुरा | 28.8 |
गया | 27.6 |
नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं। सोर्स-IMD