scriptChardham Yatra 2025 Registration: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते चार धाम की यात्रा, यात्रा से पहले जांच लें ये चीजें | Chardham Yatra 2025 registration online Badrinath Registration Date Check List full details cannot visit without panjikaran | Patrika News
तीर्थ यात्रा

Chardham Yatra 2025 Registration: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते चार धाम की यात्रा, यात्रा से पहले जांच लें ये चीजें

Badrinath Registration Date: उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा की शुरुआत हो गई है, आप भी प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। आइये जानते हैं पूरी प्रॉसेस (Chardham Yatra 2025 registration online)

भारतMay 03, 2025 / 03:18 pm

Pravin Pandey

Chardham Yatra 2025 registration online

Chardham Yatra 2025 registration online

Chardham Yatra 2025 Registration : हिंदू धर्म में उत्तराखंड की 4 धाम यात्रा का बड़ा महत्व है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराना होता है। यात्रा से पहले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, आवश्यक कागजात और मौसम संबंधी जानकारी कर लेनी चाहिए। आइये जानते हैं पूरी डिटेल

संबंधित खबरें

कब से कब तक चलेगी 4 धाम यात्रा (Char Dham Yatra Kab Se Kab Tak)

उत्तराखंड के 4 धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का बड़ा महत्व है, जो शीतकाल में भक्तों के लिए बंद रहते हैं और ग्रीष्मकाल में खुलते हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल तो केदारनाथ के कपाट 2 मई को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, जबकि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई 2025 को खुल जाएंगे।
वहीं यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर, गंगोत्री 22 अक्टूबर, केदारनाथ 23 अक्टूबर और बद्रीनाथ 6 नवंबर को भक्तों के लिए बंद हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आइये जानते हैं कि चार धाम यात्रा का पंजीकरण कैसे करें ..

ऐसे करें चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण (Chardham Yatra 2025 Registration Online)

1.उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/index.php पर जाएं

2. Register/Login टैब पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।

3. चारों तीर्थ स्थानों की डिटेल भरने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
4. यात्री सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

5. यात्रा रजिस्ट्रेशन लेटर को तीर्थ पर पहुंचने पर वेरीफाई करें

6. उम्र 55 साल से अधिक है या हार्ट डिजीज, हाइपर टेंशन, डाइबिटीज, अस्थमा की हिस्ट्री हो तो हेल्थ सर्टिफिकेट भी बनवा लें।
7. अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन का रजिस्ट्रेशन भी करें।

8. हेलिकॉप्टर सेवा लेना है तो पहले से ही इसी वेबसाइट पर बुकिंग कर लें।

    नोटः हेमकुंड साहिब के लिए भी इसी तरह रजिस्ट्रेशन करना होगा।
    ये भी पढ़ेंः

    Chardham Yatra 2025: इन 5 कारणों से यमुनोत्री से शुरू करते हैं चार धाम यात्रा, पढ़िए आध्यात्मिक संदेश

    यात्रा से पहले जांच लें चेक लिस्ट (Chardham Yatra 2025 Check List)

    1.रजिस्ट्रेशन से पहले हेल्थ एडवाइजरी पढ़ें।
    2. रजिस्ट्रेशन किया है या नहीं

    3. गर्म कपड़े जैकेट, शॉल आदि जरूर रखें

    4. वेरिफिकेशन पॉइन्ट पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रेडी रखें।

    5. वेरिफिकेशन पॉइन्ट पर धाम दर्शन स्लॉट टोकेन ले लें।
    6. जरूरी दवाएं साथ रखें।

    7. वैध पहचान पत्र साथ रखें।

    8. रास्ते में नशा न करें और न ही कचरा इधर उधर फेंके।

    9. अपने वाहन ले जा रहे हैं तो उसका रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

      Hindi News / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / Chardham Yatra 2025 Registration: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते चार धाम की यात्रा, यात्रा से पहले जांच लें ये चीजें

      ट्रेंडिंग वीडियो