scriptPrayagraj: बेडरूम में बैठी थी दूसरी महिला, पत्नी ने देखा तो हो गई हैरान फिर तीनों के बीच हुआ कांड  | Another woman was sitting in the bedroom, when the wife saw her she was shocked and then a scandal happened between the three in Prayagraj | Patrika News
प्रयागराज

Prayagraj: बेडरूम में बैठी थी दूसरी महिला, पत्नी ने देखा तो हो गई हैरान फिर तीनों के बीच हुआ कांड 

Prayagraj Crime: प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके चले जाने के बाद पति ने कुछ ऐसा किया जो सबको हैरान कर देने वाला था। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

प्रयागराजMay 28, 2025 / 07:28 pm

Nishant Kumar

Prayagraj

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पति अपनी पत्नी के मायके चले जाने के बाद कुछ ऐसा कांड किया जो हैरान कर देने वाला था। पत्नी जब मायके से वापस लौटी तो उसने देखा कि उनके बेडरूम में पहले से एक महिला बैठी हुई है। पत्नी से जब अपने पति से पूछा कि ये कौन है ? तो उसने कहा कि यही मेरी पत्नी है। 

क्या है पूरा मामला ? 

प्रयागराज के बेदौली भींस गांव की रहने वाली अनीता देवी की शादी 27 मई 2022 को नीबी गहरवार के रहने वाले राम नरेश के बेटे सुनील कुमार से हुई थी। शादी के के साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। घर में बेटी होने से अनीता के ससुराल वाले नाराज रहते थे और अक्सर मारपीट किया करते थे। इससे परेशान होकर अनीता पिछले महीने अपने मायके बेदौली भींस चली गई। 

लौटी तो हुआ कुछ ऐसा 

अनीता देवी जब 19 मई 2025 यानी सोमवार को जब अपने मायके से ससुराल वापस आयी तो देखा कि उनके कमरे में दूसरी महिला बैठी हुई है। 17 मई 2025 यानी शनिवार को अनीता के पति सुनील ने संगीता से शादी कर ली थी और उसे घर में रख लिया था। अनीता ने जब अपने पति सुनील और ससुराल वालों से सवाल किया तो दोबारा उसके साथ मारपीट हुई। इसबार अनीता की सौतन संगीता ने भी अनीता के साथ मारपीट की। 
यह भी पढ़ें

UPSC-NEET-JEE की फ्री कोचिंग के लिए करें आवेदन

थाने पंहुचा मामला 

पीड़ित पत्नी अनीता देवी ने मांडा थाने में मामले की तहरीर दी। उसने तहरीर में बताया कि उसके पति सुनील कुमार, ससुर राम नरेश, सास सरिता देवी दहेज़ के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। मायके चले जाने के बाद सुनील ने दूसरी शादी कर ली। कानूनी कार्रवाई करने पर जॉब से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Hindi News / Prayagraj / Prayagraj: बेडरूम में बैठी थी दूसरी महिला, पत्नी ने देखा तो हो गई हैरान फिर तीनों के बीच हुआ कांड 

ट्रेंडिंग वीडियो