scriptCG News: घर जमाई बनकर रह रहा दामाद! पत्नी व सास को भगा कर मकान में लगा दी आग, FIR दर्ज.. | CG News: Son-in-law living at home like son-in-law! Driven away wife | Patrika News
रायगढ़

CG News: घर जमाई बनकर रह रहा दामाद! पत्नी व सास को भगा कर मकान में लगा दी आग, FIR दर्ज..

CG News: रायगढ़ जिले में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा दामाद ने सास और पत्नी से विवाद करते हुए उनको घर से भगाया फिर घर को आग के हवाले कर दिया।

रायगढ़Feb 20, 2025 / 03:16 pm

Shradha Jaiswal

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा दामाद ने सास और पत्नी से विवाद करते हुए उनको घर से भगाया फिर घर को आग के हवाले कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जतरा निवासी पीड़िता फुलबाई धोबा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई कि उसने अपनी बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर के साथ की है।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

CG News: घर में लगा दी आग

वहीं दामाद को अपने देख-रेख के लिए घर जमाई के रूप में रखी है। दामाद लीलाधर आए दिन अपनी सास और उसकी बेट के साथ लड़ाई झगड़ा करता है। बीते सोमवार को भी मां-बेटी के साथ विवाद करने के बाद उन्हें घर से खदेड़ते हुए घर को आग लगा देने की धमकी दी। इससे डर-सहमे दोनों मां-बेटी के अलावा उसके नाती घर से भाग गए थे।
रात करीब 11 बजे के आसपास लीलाधर ने उक्त मकान को आग के हवाले कर दिया। देर रात अचानक घर में आग लगने की खबर से आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर के म्यार में रखे धान के अलावा अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि लीलाधर की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं, लेकिन उसके बाद भी हमेशा विवाद करता है। पीड़िता के अनुसार इस आगजनी से उसे लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326 जी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Hindi News / Raigarh / CG News: घर जमाई बनकर रह रहा दामाद! पत्नी व सास को भगा कर मकान में लगा दी आग, FIR दर्ज..

ट्रेंडिंग वीडियो