scriptमहिला से छेड़खानी! आरोपी ने की ऐसी हरकत जान कर हो जाएंगे हैरान.. पुलिस ने किया गिरफ्तार | Flirting with a woman! You will be surprised to know that the accused | Patrika News
रायगढ़

महिला से छेड़खानी! आरोपी ने की ऐसी हरकत जान कर हो जाएंगे हैरान.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Rape Case: रायगढ़ जिले में चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपी गौतम कुलदीप (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

रायगढ़Feb 14, 2025 / 03:19 pm

Shradha Jaiswal

महिला से छेड़खानी! आरोपी ने की ऐसी हरकत जान कर हो जाएंगे हैरान.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी! आरोपी ने की ऐसी हरकत जान कर हो जाएंगे हैरान.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपी गौतम कुलदीप (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 6 फरवरी 2025 का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने उसके परचित गौतम कुलदीप पर अमर्यादित हरकतें करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाई थी।
यह भी पढ़ें

CG Rape case: महिला से बलात्कार के बाद बना लिया था वीडियो, वायरल कर दूंगा कहकर 8 माह बाद दोबारा किया रेप

CG Rape Case: महिला से छेड़खानी..

पीड़िता ने बताया कि गौतम उसकी मंशा के खिलाफ जबरदस्ती घर आया, कपड़े खींचने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। घटना की रिपोर्ट 12 फरवरी को महिला ने एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया। मामले की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने धारा 74, 76, 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी गौतम कुलदीप को देर रात गिरतार कर लिया गया और गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Hindi News / Raigarh / महिला से छेड़खानी! आरोपी ने की ऐसी हरकत जान कर हो जाएंगे हैरान.. पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो