scriptIAS Officer Property: IAS अफसरों की पत्नी, पति और पुत्र के नाम पर भी संपत्ति, देखिए पूरा लेखा-जोखा | CG IAS Officer Property: IAS officers also have property in their wife, husband and son's name | Patrika News
रायपुर

IAS Officer Property: IAS अफसरों की पत्नी, पति और पुत्र के नाम पर भी संपत्ति, देखिए पूरा लेखा-जोखा

CG IAS Officer Property: इस बार 2008 बैच के आईएएस अफसरों की संपत्तियों का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं। इनमें से कई अफसरों की पैतृक संपत्तियां है

रायपुरMay 06, 2025 / 12:01 pm

चंदू निर्मलकर

CG IAS officer Property list
CG IAS Officer Property: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इसके आधार पर इस बार 2008 बैच के आईएएस अफसरों की संपत्तियों का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं। इनमें से कई अफसरों की पैतृक संपत्तियां है। वहीं कुछ अफसरों के पास पत्नी, पति और बेटे के नाम पर भी संपत्ति है।

भीम सिंह, सचिव

– हरियाणा के चरखीदादरी में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 1.90 करोड़ रुपए है। यह उनके पिता ने खरीदा था।
– हरियाणा के चरखीदादरी में एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 1.10 करोड़ रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। उन्हें परिवार से गिफ्ट मिली थी।
– हरियाणा के गुडग़ांव में एक फ्लैट है। इसकी वर्तमान कीमत 1.60 करोड़ रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है।
– हरियाणा के चरखीदादरी के छिल्लर में एक स्वयं के नाम पर 4 एकड़ जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 1.3 करोड़ है। यह विरासत में मिली है। इससे हर साल 1.4 लाख रुपए की आय होती है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर एक जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 25 लाख रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।
यह भी पढ़ें

CG IAS Officer Property: 2009 बैच के 10 IAS अफसरों की संपत्ति हुई सार्वजनिक, देखें कौन है टॉप पर

नीरज कुमार बंसोड़, प्रतिनियुक्ति पर

– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का एक प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।
– राजीव के गोबरा नवापारा तहसील में 1.71 हेक्टेयर जमीन पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है।
– नागपुर के पर्सोडी में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 77 लाख 4 हजार 228 रुपए है। यह जमीन उनकी मां ने गिफ्ट में दी थी।

महादेव कावरे, संभागायुक्त रायपुर

– बीजापुर के धनोरा में 10 एकड़ की जमीन है। यह जमीन मां के नाम पर है। जमीन विरासत में मिली है। वर्तमान कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए है। इससे सालाना 20 हजार रुपए की आय होती है।
– बीजापुर के धनोरा में 0.3 एकड़ की जमीन है। यह जमीन मां के नाम पर है। जमीन विरासत में मिली है। वर्तमान कीमत 1 लाख 25 हजार रुपए है। इससे सालाना 5 हजार रुपए की आय होती है।
– रायपुर के कमल विहार में 707 वर्ग मीटर का एक आवासीय प्लॉट है। इसे 2021 में 75 लाख में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 75 लाख रुपए है। यह पत्नी और स्वयं के नाम पर है।
– रायपुर के टैगोर नगर में 1650 वर्गफीट का आवास है। इसे 11 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा था। यह पत्नी और स्वयं के नाम पर है। इससे सालाना 20 हजार रुपए की आय होती है। यह स्वयं और पत्नी के नाम पर है।
– नवा रायपुर अटल नगर में स्वयं के नाम एक मकान है। इसे 36 लाख रुपए में खरीदा था। वर्तमान कीमत 36 लाख है। इससे हर साल 72 हजार रुपए की आय होती है।
– रायपुर के सेराखेड़ी में सेराखेडृी में 0.0335 हेक्टेयर जमीन है। यह स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख 17 हजार 590 रुपए है।

नरेन्द्र कुमार दुग्गा, सरगुजा संभागायुक्त

– कांकेर के दुर्गूकोंदल तहसील में 8.54 हेक्टेयर में कृषि जमीन और मकान है। इसे 60 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 65 लाख रुपए है। यह पिता से विरासत में मिली है। इससे हर साल 3 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है।
– कांकेर के मुल्ला में 0.037 और कन्हारगांव में 0.162 हैक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 15 लाख रुपए है। यह पिता से विरासत में मिली है।
– कांकेर के दुर्गूकोंदल तहसील में स्वयं के नाम पर एक कृषि जमीन है। इसे 2019 में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 18 लाख रुपए है। इससे सालाना 30 हजार रुपए की आय होती है।
– कांकेर में मुल्ला में रिटेल आउटलेट है। इसे 2004 में 12 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 6000000 रुपए है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का एक प्लॉट है। इसे 2021 में 17 लाख 1 हजार 841 रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 18 लाख रुपए है।
– बिलासपुर के ग्राम अमेरी में 3000 वर्गफीट की जमीन पर एक मकान है। इसे स्वयं के नाम पर 2002 में 11 लाख 40 हजार रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 85 लाख रुपए है। इससे हर साल 1 लाख 62 हजार रुपए की आय होती है।

सत्यनारायण राठौर, दुर्ग संभागायुक्त

– सक्ती के ग्राम नदौरखुर्द में चार एकड़ कृषि भूमि है। इसमें मकान और बाड़ी है। इसकी वर्तमान कीमत 55 लाख रुपए है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है। इससे हर साल 1 लाख 43 हजार रुपए की आय होती है।
– नवा रायपुर में 2490 वर्गफीट का स्वयं के नाम पर एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 45 लाख रुपए है। इसके लिए लोन लिया था। इससे हर साल 1.50 लाख रुपए की आय होती है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का एक प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 18 लाख 41 हजार रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।

शिखा राजपूत तिवारी

– सेजबहार रायपुर में पति के नाम पर एलआईजी मकान है। इसे उनके पति ने शादी से पहले खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। इससे सालाना लगभग 24 हजार रुपए की आय होती है।
– रायपुर अभनपुर के गांव में 0.290 हेक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 9 लाख रुपए है। यह पति के नाम पर है। इसे दोनों ने मिलकर खरीदा था। इससे सालाना लगभग 25 हजार की आय होती है।
– अभनपुर के गांव में 0.300 हेक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 9 लाख रुपए है। यह पति के नाम पर है। इसे दोनों ने मिलकर खरीदा था। इससे सालाना लगभग 25 हजार की आय होती है।
– अभनपुर के गांव में 0.050 हेक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 1.5 लाख रुपए है। यह पति के नाम पर है। इसे दोनों ने मिलकर खरीदा था। इससे सालाना लगभग 5 हजार की आय होती है।
– अभनपुर के गांव में 0.080 हेक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 2 लाख रुपए है। यह पति के नाम पर है। इसे दोनों ने मिलकर खरीदा था। इससे सालाना लगभग 5 हजार की आय होती है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट का प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 15.30 लाख रुपए है। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।
– रायपुर के अमलीडीह में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 90 लाख रुपए है। यह उनके और पति के नाम पर है। इसे खरीदने के लिए पुरानी प्रॉपर्टी बेची थी।
– रायपुर के इंद्रावती कॉलोनी में एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 64 लाख रुपए है। यह उनके पति के नाम पर है। इसे लोन लेकर व बचत के पैसों से खरीदा था।
– रायपुर के बनारसी में 0.2020 हेक्टेयर जमीन पति के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 35 लाख रुपए है। इसे लेने के लिए पुरानी प्रापर्टी बेची थी।
– अभनपुर के गांव में 0.0700 हेक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 1.5 लाख रुपए है। यह पति के नाम पर है। इससे सालाना लगभग 5 हजार की आय होती है।
– अभनपुर के गांव में 2.18 हेक्टेयर जमीन है। यह उनके पति के नाम
पर है।
– अभनपुर के गांव में 1.87 हेक्टेयर जमीन है। यह उनके पति के नाम पर है।

राजेश सिंह राणा, सीईओ क्रेड

– उत्तरप्रदेश गौतम बुद्ध नगर में 250 वर्ग मीटर का एक प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 1.989 करोड़ रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। यह शादी से पहले खरीदा गया था। उनकी पत्नी को गिफ्ट मिला था। इससे 2.75 लाख रुपए की सालाना आय होती है।
– उत्तरप्रदेश गौतम बुद्ध नगर में प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 2.448 करोड़ रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर पर है। यह उन्हें विरासत में मिला है। इससे हर साल 6.60 लाख रुपए की आय होती थी। इसे 3 करोड़ में बेच दिया है।
– रायपुर के तिल्दा में कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 30.60 लाख रुपए है। यह पत्नी के नाम पर है। इससे हर साल 1.65 लाख रुपए की आय होती है।
– तिल्दा में स्फायर ग्रीन फेज दो मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 61.149 लाख है। यह पत्नी के नाम पर है। इसके लिए बैंक लोन लिया था। इससे हर साल 4.50 लाख रुपए की आय होती है।
– उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक फ्लैट है। इसकी वर्तमान कीमत 40.80 लाख रुपए है। यह पत्नी के नाम पर है। इससे 2.25 लाख रुपए की सालाना आय होती है।
– रायपुर कचना के सिटी ऑफ ड्रीम्स में दो मकान है। इनकी वर्तमान में कुल कीमत 113.65 लाख रुपए है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है।
– रायपुर के शंकर नगर में एक दुकान है। इसकी कीमत 14.998 लाख रुपए है। यह पत्नी के नाम पर है। इससे हर साल 3.50 लाख रुपए की आय होती है।
– रायपुर के लाभांडी में 0.033 हेक्टेयर की जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 22.399 लाख रुपए है। यह पत्नी के नाम पर है।
– रायपुर के जेल रोड में पत्नी के नाम पर एक दुकान है। इसकी वर्तमान कीमत 65 लाख रुपए है। इससे हर साल 11.86 लाख रुपए की आय होती है।

श्याम लाल धावड़े, सचिव

– बालोद के डौंडीलोहारा में मकान व 22.7 हेक्टेयर जमीन है। इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ है। इसमें पारिवारिक हिस्सेदारी है। इससे लगभग 22 लाख रुपए सालाना आय होती है।
– बिलासपुर के बिल्हा में 2002 में स्वयं के नाम एक लाख रुपए की जमीन ली थी। इसकी वर्तमान कीमत 32 लाख रुपए है। भूमि अधिग्रहण के रुप में 23.50 लाख रुपए मिले थे।
– रायपुर के बैरनबाजार में एक स्वयं के नाम पर मकान है। इसे 2012 में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 70 लाख रुपए है। इसके लिए लोन लिया था।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में 3600 वर्गफीट का एक प्लॉट स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 38 लाख रुपए। यह स्वयं की बचत और लोन से लिया था।
– दुर्ग के महमरा में 0.680 हेक्टेयर कृषि जमीन है। इसे 2018 में बेटे के नाम पर खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 25 लाख रुपए है।
– डौंडीलोहारा के गांव में एक 90 लाख रुपए की कीमत का एक मकान है। यह उनके बेटे के नाम पर है।
– डौंडीलोहरा के गांव में एक कृषि जमीन है। यह उनके बेटे के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 23 लाख रुपए है। इससे सालाना 90 हजार रुपए की आय होती है।

Hindi News / Raipur / IAS Officer Property: IAS अफसरों की पत्नी, पति और पुत्र के नाम पर भी संपत्ति, देखिए पूरा लेखा-जोखा

ट्रेंडिंग वीडियो