बसवराजू एस., सचिव
– रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट एक आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 17 लाख रुपए हैं। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।– कर्नाटक में एक स्वयं के नाम पर 1655.57 वर्गफीट का एक फ्लैट है। इसे 1.62 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 1.627 करोड़ हैं।
IAS Officer Property: IAS अफसरों की पत्नी, पति और पुत्र के नाम पर भी संपत्ति, देखिए पूरा लेखा-जोखा
शम्मी आबिदी, सचिव
– नवा रायपुर में 3038.75 वर्गफीट का एक मकान है। इसमें 1700 वर्ग फीट का निर्माण है। यह स्वयं और पति के नाम पर है। – इसे 2015 में 35 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 85 लाख रुपए है। इससे हर साल 2 लाख 40 हजार रुपए की आय होती है।– रायपुर आरंग के गांव में 0.0800 हैक्टेयर जमीन है। इससे 2022 में 24 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा था। यह स्वयं और पति के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 30 लाख रुपए है।
– रायपुर के आरंग में 2.64 हैक्टेयर जमीन है। इससे 2022 में 49 लाख रुपए में खरीदा था। यह स्वयं और पति के नाम पर है। इसकी वर्तमान की मत 60 लाख रुपए है। इससे हर साल 1 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है।
हिमशिखर गुप्ता, सचिव
– लखनऊ के मडिय़ांव में 1635 वर्ग फीट का स्वयं के नाम पर एक प्लॉट। इसे लगभग 2 लाख रुपए में वर्ष 2004-05 में खरीदा था।– उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में पत्नी के नाम पर 347 वर्ग मीटर की जमीन है। यह जमीन उनकी शादी के पहले परिजनों और रिश्तेदारों से मिली थी। इसकी कीमत लगभग 8 लाख
रुपए हैं।
– नवा रायपुर में 282 वर्गमीटर का आवास स्वयं के नाम पर है। इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। इससे सालाना 1.5 लाख रुपए की आय होती है।
– लखनऊ के शंकरपुर गांव में 1.211 हैक्टेयर बीगा जमीन है। यह उनकी पत्नी के नाम पर है। इसकी कीमत लगभग 15.5 लाख रुपए है। इससे उनकी पत्नी को हर साल लगभग 1.50 लाख रुपए की आय होती है।
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट एक आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 17 लाख रुपए हैं। इसे हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था। इसे लिए लोन लिया था।
– रायपुर के संकरी में 3939 वर्गफीट का एक प्लॉट है। इसे लगभग 42.65 लाख रुपए में खरीदा था। यह स्वयं के नाम पर है। इसके लिए लोन लिया था।
मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, सचिव
– महाराष्ट्र के मालेगांव तहसील में एक 479.74 वर्गमीटर का आवास पत्नी के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपए है। इससे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की आय होती है।– मुंबई के बांड्रा वेस्ट में 232.4 वर्गमीटर का आवास स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए है। इसे प्रतिवर्ष 2 लाख 50 हजार रुपए की आय होती है। इसके लिए बैंक से लोन लिया था।
– रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट एक आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख 39 हजार रुपए है।
यशवंत कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
– रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट एक आवासीय प्लॉट है। इसे लगभग 18 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 24 लाख रुपए है। यह हाउङ्क्षसग बोर्ड से खरीदा था।– राजनांदगांव के छुरिया में 2.5 एकड़ जमीन है। यह स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 8.5 रुपए है। इससे 5 लाख रुपए सालाना की आय होती है।
– बेमेतरा के बेरला में 1.04 हैक्टेयर जमीन है। इसे स्वयं के नाम पर 2021 में 8 लाख 45 हजार रुपए में खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 16 लाख रुपए है। इससे लगभग 5 लाख रुपए की आय होती है।
जनक प्रसाद पाठक, विशेष सचिव
– बस्तर के धरमपुर में स्वयं के नाम पर पैतृक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाखरुपए है।
– रायपुर के डूंडा में 4800 वर्गफीट की जमीन स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।
– रायपुर के इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में 1193.60 वर्गफीट का फ्लैट है। इसकी वर्तमान कीमत 24 लाख 81 हजार 820 रुपए है। यह स्वयं और उनकी पत्नी के नाम पर है।
– रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्गफीट एक आवासीय प्लॉट है। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 16 लाख 1 हजार 731 रुपए है।
– दुर्ग के जुनवानी में 4000 वर्गफीट का का प्लॉट स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 33 लाख 8 हजार रुपए है।
दुर्ग के ग्राम जेवरा में 0.12 हैक्टेयर जमीन है। यह स्वयं के नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 29 लाख 77 हजार
रुपए हैं।
केसी देवासेनापति
– तमिलनाडु के अंतियूर में 2.57 एकड़ जमीन है। यह पैतृक संपत्ति है। उन्हें अपने पिता से मिली थी। इसकी वर्तमान कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए हैं।– तमिलनाडु के अंतियूर में 0.65 एकड़ जमीन है। यह पैतृक संपत्ति है। उन्हें अपने पिता से मिली थी। इसकी वर्तमान कीमत 1 लाख 80 हजार हैं।
– तमिलनाडु के अंतियूर में 1 एकड़ जमीन है। यह पैतृक संपत्ति है। उन्हें अपने पिता से मिली थी। इसकी वर्तमान कीमत 14 लाख रुपए हैं।
– तमिलनाडु में 4.85 हैक्टेयर जमीन है। यह पैतृक संपत्ति है। उन्हें अपने पिता से मिली थी। इसकी वर्तमान कीमत 11 लाख रुपए हैं।
– तमिलनाडु में 3333 वर्गफीट आवासीय जमीन है। इससे 1996 में उनकी माता के नाम पर खरीदी थी। इसकी वर्तमान कीमत 25 लाख हैं।
– तमिलनाडु में मां के नाम पर एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत नहीं दी गई है। इससे हर साल 1 लाख रुपए की आय होती है।
– तमिलनाडु के चेन्नई में एक 1759 वर्गफीट का एक आवास है। यह संयुक्त नाम पर है। इसकी वर्तमान कीमत 48 लाख रुपए है।
– रायपुर के सेराखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट एक आवासीय प्लॉट है। इसे 15 लाख 30 हजार रुपए में खरीदा था।