CG News: महापौर के बेटे पर भी हुई कार्रवाई
वह अमरीका से लौटा था। रात में करणवीर और उसके साथियों ने उदया सोसाइटी जाने वाले रोड के बीच कार खड़ी की और केक काटकर बर्थडे मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जानकारी मिलने पर आमानाका पुलिस ने करणवीर, जोबन व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
एक दिन पहले रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणक उर्फ मेहुल चौबे के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी। मेहुल ने भी बीच रोड में
केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस मामले में पुलिस ने मेहुल और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया था।
सडक़ में केक काटकर
जन्मदिन मनाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।