CG Nikay Chunav Result: विधायक की पत्नी हारी चुनाव, इधर दंतेवाड़ा के 5 निकायों में BJP का कब्जा, देखें परिणाम
CG Nikay Chunav Result: नगर पालिका और पंचायत अध्यक्ष के परिणाम
प्रदेश के कुल 49 नगर पालिका में से बीजेपी 35, कांग्रेस 8, आप 1 और अन्य 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को जिन 8 नगर पालिकाओं में जीत मिली है, इनमें तखतपुर, मुंगेली, खरियार रोड, महासमुंद, बागबहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर शामिल है। आम आदमी पार्टी को बिलासपुर जिले के बोंदारी नगर पालिक में जीत मिली है। वहीं अन्य को अहिवारा, सक्ति, पेंड्रा, अकलतरा, और सिमगा में जीत मिली है। नगर पंचायत के 114 अध्यक्ष पदों में से बीजेपी 81, कांग्रेस 22, बसपा 1 और अन्य 10 पर जीत मिली है।नगर पालिका के चुनाव परिणाम
नगर पंचायत के चुनाव परिणाम
प्रदेश के 10 नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत
रायपुर मीनल चौबे, 1,53,290 वोटों से दर्ज की जीत।दुर्ग से अल्का बाघमार, 7295 वोटों से दर्ज की जीत।
कोरबा से संजू देवी राजपूत 93255 वोटों से दर्ज की जीत।
राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, 43500 वोट से दर्ज की जीत।
धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, 34085 वोटों से दर्ज की जीत।
जगदलपुर से संजय पांडेय, 8681 मतों से दर्ज की जीत।
रायगढ़ से जीवर्धन, 34 हजार वोटों से दर्ज की जीत।
बिलासपुर से पूजा विधानी, 66 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं चुनाव।
अंबिकापुर से मंजूषा भगत, 11063 वोटों से जीतीं।
चिरमिरी से रामनरेश राय, 5692 वोटों से दर्ज की जीत।