CG Promotion News: शिक्षकों को बहुत बड़ी सौगात
जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में 25 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है ताकि
सेवानिवृत होने वाले प्राचार्यों से रिक्त पद को भरा जा सके। शिक्षा सत्रांत 30 अप्रैल को पदोन्नति आदेश जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षकों को बहुत बड़ी सौगात दी है।
इससे प्रदेश के 80 प्रतिशत हाई स्कूल एवं हॉयर सेकेंडरी विद्यालय में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पदोन्नत प्राचार्य कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। प्राचार्य के पदोन्नति आदेश जारी होने पर प्राचार्य पदोन्नति फोरम के अनिल शुक्ला, राकेश शर्मा, आरके झा, श्याम कुमार वर्मा और मलखम वर्मा ने प्रदेश के मुयमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वर्ष 2016 में हुई थी पदोन्नति
CG Promotion News: प्रदेश में आदिम जाति कल्याण विभाग में वर्ष 2013 और स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में अंतिम बार पदोन्नति हुई थी। गत 10 वर्षों से प्राचार्य की पदोन्नति स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के लिए चुनौती बन गई थी।
प्रदेश के चार शिक्षक संगठनों छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, छत्तीसगढ़ व्यायाता संघ, वरिष्ठ व्यायाता संघ एल बी एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक संघ ने मिलकर छत्तीसगढ़ प्राचार्य-व्याख्याता पदोन्नति फोरम का गठन कर संघर्ष किया। 17 दिसंबर को इंद्रावती एवं महानदी भवन में प्रदर्शन कर
प्राचार्य पदोन्नति का अल्टीमेटम दिया।
प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से अलग अलग अधिवक्ता के माध्यम से चार केस में इंटर विनर पिटीशन लगाकर न्यायालय में भी अपना पक्ष रखा गया है। यद्यपि उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर सभी याचिकाएं अभी भी लंबित हैं।