मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ने की संभावना है। जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में मौसम का कहर
बस्तर से आगे बढ़ता मानसून यदि आज सक्रिय रहा, तो अनुमान है कि यह 16 या 17 जून तक रायपुर पहुंच सकता है। हालांकि फिलहाल राजधानी में मानसून की रफ्तार धीमी रही है। शुक्रवार शाम को रायपुर के कुछ हिस्सों में हल्की
बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन यह लोकल वेदर सिस्टम के कारण थी।
इससे पहले मंगलवार को आधे घंटे की तेज बारिश ने
राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बना दी थी, विधानसभा क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति देखी गई। इसके बाद से अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस बीच शुक्रवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।