women safety campaign: अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया अपराध
कुछ मामले तो शादी के एक-दो साल बाद के ही हैं। पति दूसरी महिला के चक्कर में अपनी पत्नी से बुरा बर्ताव भी करते हैं। मानसिक प्रताड़ना के साथ ही
मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे कई मामले महिला थाने में दर्ज हुए हैं, जिनमें महिलाओं ने दूसरी महिला के चक्कर में पड़े अपने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।
रायपुर, महिला थाना, टीआई, मंजूलता राठौर: दूसरे से अफेयर के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले आते हैं। पति के अफेयर के अलावा पत्नी को मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की भी शिकायतें रहती हैं। इसके साक्ष्य मिलने पर एफआईआर की जाती है।
काउंसलिंग से कराते हैं सुलह
इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस पहले काउंसलिंग कराती है। पति-पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उस महिला से भी बातचीत की जाती है, जिससे अफेयर होना बताया जाता है। कई मामले काउंसलिंग में ही सुलझ जाते हैं। छुटकारा पाने की कोशिश
थाने में दर्ज मामलों के मुताबिक, दूसरी महिला से अफेयर रखने वाले पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। इसके चक्कर में पत्नी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते हैं। इसके अलावा आर्थिक बोझ भी डालते हैं। उनसे पैसों की मांग की जाती है, ताकि पत्नी परेशान होकर उन्हें छोड़ दे।
केस-1
women safety campaign: भाठागांव निवासी युवती की वर्ष 2021 में नागपुर के संकेत के साथ हुई। एक साल बाद ही संकेत अश्लील चैटिंग के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद उसके जरिए दूसरी-दूसरी युवतियों से बातचीत करते रहता था। इस पर उसकी पत्नी ने आपत्ति की। फिर भी उसमें सुधार नहीं आया। वह अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित करने लगा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने संकेत के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
केस-2
अमलेश्वर निवासी युवती की वर्ष 2019 में अंकुश से शादी हुई थी। वर्ष 2022 से पत्नी के साथ वह विवाद करने लगा। इसके बाद उसने दूसरी युवती से अफेयर चलाना शुरू कर दिया। उसकी दूसरी युवती से चक्कर और प्रताड़ना की शिकायत उसकी पत्नी ने महिला थाने में की। पुलिस ने अंकुश के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। केस-3
अवंति विहार की 35 वर्षीया
महिला की शादी वर्ष 2013 में गुरविंदर से हुई थी। वर्ष 2020 से गुरविंदर की दूसरी युवतियों से अफेयर शुरू हो गए। इसकी जानकारी होने पर उनकी पत्नी ने काफी समझाया। इसके बाद भी उनमें सुधार नहीं आया। महिला ने अपने ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी दी। उन्हें भी कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।