आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस पर सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा
Acharya Vidyasagar ji Maharaj : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जैन मुनि दिगंबर परंपरा से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है कि, मध्यप्रदेश के विधानसभा परिसर में किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया।
Acharya Vidyasagar ji Maharaj : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जैन मुनि दिगंबर परंपरा से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है कि, मध्यप्रदेश के विधानसभा परिसर किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन किया। साथ ही शहर में विद्यासागर महाराज का स्मारक बनाने की भी घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मंच पर बैठे मुनि प्रमाण सागर महाराज के पैर धोए।
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन ने घोषणा करते हुए कहा कि, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के स्मृति में भोपाल में एक बेहतर स्थान बनाएंगे, जो उनकी विरासत, त्याग, तपस्या और ज्ञान को सहेजते हुए जनमानस को प्रेरणा प्रदान करें।
सीएम मोहन ने आगे कहा कि, ‘ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आज प्रथम समाधि स्मृति दिवस है। मैं उन्हें बारंबार नमन करता हूं। आचार्य विद्यासागर महाराज के भीतर जो मानव सेवा का भाव रहा है इसके चलते वो जीते जी देवता के रूप में हमारे बीच विद्यमान हो गए। आज भले ही महाराज जी भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी अथाह करुणा, दया और आशीर्वाद की वर्षा हर समय हम सब पर हो रही है। इनके ओजस्वी और पुण्य विचार हमेशा हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
”इंडिया नहीं भारत कहिए” का राष्ट्रघोष करने वाले राष्ट्रसंत, राष्ट्रवाद के प्रखर प्रणेता आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 17 फरवरी 2024 में तीन दिन के कठिन उपवास के बाद राजनांदगाव के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में समाधि ली। आज प्रदेश में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ‘प्रथम समाधी स्मृति दिवस’ मनाया गया। शहर में शोभायात्रा निकली गई। ये शोभायात्रा रोशनपुरा चौराहे, मालवीय नगर बिरला मंदिर होते हुए विधानसभा पहुंची। कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष के राजनेता शामिल हुए। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए।