CG Suicide News: जहर सेवन कर की आत्महत्या
घटना की जानकारी मिलने पर बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक
व्यापारी के बिस्तर में एक सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें व्यापारी ने खुदकुशी करने के कुछ कारणों का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस सुसाइट नोट को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिद्धी-सिद्धी कालोनी निवासी 61 वर्षीय राजीव गुप्ता का कृषि दवाइयां व सीमेंट का कारोबार था। बताया जा रहा है कि व्यापार में उसे लंबे समय से नुकसान होते आ रहा था। कुछ लोगों से उनकी देनदारी भी थी।
लंबे समय से चल रहा था परेशान
बताया जा रहा है कि 4 साल पहले मृतक व्यापारी राजीव गुप्ता ने एक व्यक्ति के साथ बड़ा व्यापारिक सौदा भी किया था। कुछ समय बाद उस व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। तब से राजीव गुप्ता परेशान चल रहा थे। बताया जा रहा है कि
व्यापारी राजीव गुप्ता सोमवार रात को एलमोनी फास्फेट नामक जहरीला द्रब्य पदार्थ सेवन किया था और उसकी मौत हो गई है। बिस्तर में मिले सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।