बारिश ने दी राहत, भू-जल ने ली लंबी छलांग
पोस्ट-मानसून सर्वे के अनुसार 2024 में मानसून पूर्व औसतन जलस्तर 12.32 मीटर था, जो बारिश के बाद घटकर 5.25 मीटर हो गया। यानी ज़मीन के नीचे से पानी सतह के काफी नजदीक आ गया। इसका सीधा मतलब है कि बोरिंग और कुओं से पानी निकालने में अब ज्यादा गहराई तक नहीं जाना पड़ेगा।
क्यों हो रहा है भूजल का अतिदोहन? जाने मुख्य कारण
ट्यूबवेल आधारित सिंचाई: परंपरागत जल-संरक्षण पद्धतियों की उपेक्षा करके खेतों में ट्यूबवेल का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है।बिना योजना के बोरिंग: बिना सरकारी अनुमति या अध्ययन के बोरिंग की खुदाई से जलस्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है।
पेयजल पर निर्भरता: कई क्षेत्रों में नलों और हैंडपंपों से जलापूर्ति के लिए भी भूमिगत जल पर ही निर्भरता है।
रिचार्ज सिस्टम की कमी: जलस्तर को फिर से भरने के लिए आवश्यक वर्षा जल संचयन प्रणाली, तालाब, जलाशय या रिचार्ज कुएं नहीं बनाए गए हैं।

तीन वर्षों में ब्लॉकवार भूजल स्तर की स्थिति
ब्लॉक | वर्षा पूर्व 2021 | वर्षा पूर्व 2022 | वर्षा पूर्व 2023 | वर्षा पूर्व 2024 |
आमेट | 18.84 | 20.55 | 22.23 | 16.84 |
भीम | 11.40 | 13.19 | 12.30 | 12.04 |
देवगढ़ | 12.39 | 14.52 | 15.86 | 13.31 |
खमनोर | 11.64 | 13.87 | 11.77 | 11.84 |
कुंभलगढ़ | 11.44 | 16.08 | 15.91 | 11.39 |
रेलमगरा | 12.81 | 16.98 | 16.10 | 14.44 |
राजसमंद | 10.09 | 12.17 | 12.16 | 10.46 |
औसत जल स्तर मीटर में | 12.34 | 14.96 | 14.76 | 12.32 |
ब्लॉक में भूजल दोहन की दर प्रतिशत में
आमेट अतिदोहित- 157.62भीम अतिदोहित- 149.63
देवगढ़ अतिदोहित- 121.05
खमनोर संवेदनशील- 95.57
कुंभलगढ़ संवेदनशील- 95.44
रेलमगरा अतिदोहित- 141.39
राजसमंद अतिदोहित- 145.68
औसत भूजल अतिदोहित- 125.14
प्री मानसून के पहले और बाद के हालात पर एक नजर
ब्लॉक | वर्षा पूर्व 2024 | वर्षा के बाद 2024 | वर्षा के बाद 2024 |
आमेट | 16.84 | 8.7 8.77 | 8.77 |
भीम | 12.04 | 3.73 | 8.31 |
देवगढ़ | 13.31 | 4.16 | 9.15 |
खमनोर | 11.84 | 5.83 | 6.02 |
कुंभलगढ़ | 11.39 | 3.82 | 7.57 |
रेलमगरा | 14.44 | 7.14 | 7.30 |
राजसमंद | 10.46 | 4.78 | 5.68 |
औसत जल स्तर मीटर में | 12.32 | 5.25 | 7.07 |
तो अब क्या करें? सिर्फ चिंता नहीं, समाधान भी जानिए!
हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करेंहर गांव में एक कम-से-कम रिचार्ज कुंआ
‘एक खेत, एक तालाब’ अभियान चलाएं
टपक सिंचाई और फव्वारा पद्धति को बढ़ावा दें
‘बिना अनुमति बोरिंग = जुर्माना’ नीति लागू करें