वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
कुंभलगढ़ नेशनल पार्क के सामाजिक वानिकी स्थिति बड़गांव वन खंड में मंगलवार तड़के एक नर पैंथर ने दो पैंथर शावक को मार डाला, वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पैंथर शावक लगभग एक वर्ष के है, एक नर तो एक मादा है। और इसीलिए उनको नर पैंथर ने मार डाला। वन विभाग फिलहाल इसे वर्चस्व की लड़ाई मान रहा है।दोनों शावकों की गर्दन पर गहरे घाव पाए गए हैं।
शावकों के शव मिलने से हड़कंप
बड़गांव वन खंड में पैंथर के दो शावकों के मिलने की सूचना से पहले तो शिकारियों की वन क्षेत्र में घुसपैठ होने की आशंका हुई। लेकिन मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रथमदृष्टया इसे वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए संघर्ष में मौत होने होने की बात कही है। वन विभाग ने दोनों पैंथर शावकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जानकारी इसके बाद मिल पाएगी।