scriptघर में घुसकर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार | 2 accused who broke into the house and attacked arrested | Patrika News
सागर

घर में घुसकर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी 48 वर्षीय संतोष पुत्र रतनलाल सेन व 35 वर्षीय राजू उर्फ अनुराग रायकवार को गिरफ्तार कर लिया।

सागरJun 06, 2025 / 05:02 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

मोतीनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में रात के समय घुसकर हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घटना लगभग 20 दिन पुरानी है। पुलिस के अनुसार चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बाघराज आवासीय कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय केशव पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा पर उन्हीं के घर में घुसकर हमला किया था। आरोपियों ने चाकू, डंडा से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी 48 वर्षीय संतोष पुत्र रतनलाल सेन व 35 वर्षीय राजू उर्फ अनुराग रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी राजू के खिलाफ पहने से भी थाने में आपराधिक मामला पंजीबद्ध है।

Hindi News / Sagar / घर में घुसकर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो