scriptखेल खेल में पानी के बर्तन में फंस गया 2 साल का बच्चा… | 2 year old child trapped in a water pot in Chakraghat of Sagar Kotwali police station | Patrika News
सागर

खेल खेल में पानी के बर्तन में फंस गया 2 साल का बच्चा…

Sagar news- मध्यप्रदेश में खेल-खेल में एक बच्चे की जान पर बन आई। प्रदेश के सागर में एक छोटा बच्चा पानी के बर्तन में फंस गया।

सागरJun 01, 2025 / 03:56 pm

deepak deewan

2 year old child trapped in a water pot in Chakraghat of Sagar Kotwali police station

Sagar child trapped in a water pot – (image-source-patrika)

Sagar news- मध्यप्रदेश में खेल-खेल में एक बच्चे की जान पर बन आई। प्रदेश के सागर में एक छोटा बच्चा पानी के बर्तन में फंस गया। पानी भरने की गुंड में बच्चा ऐसा फंसा कि उससे हिलते डुलते तक नहीं बना। बाद में उसे बर्तन काटकर बमुश्किल निकाला गया।
सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। यहां के चकराघाट वार्ड में 2 साल का एक बच्चा पानी के घड़े में फंस गया। पानी के इस घड़े को ग्रामीण इलाकों में गुंड कहा जाता है। घर में खेलते समय बच्चा गुंड में फंस गया और लाख जतन के बाद भी निकल नहीं सका। इस पर बर्तन को काटकर बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया।

Hindi News / Sagar / खेल खेल में पानी के बर्तन में फंस गया 2 साल का बच्चा…

ट्रेंडिंग वीडियो