scriptशीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, व्रत रखकर की उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना | dharam karam | Patrika News
सागर

शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, व्रत रखकर की उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना

महिलाओं ने सुबह से व्रत रखकर मंदिरों में मां शीतला की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सागरMar 23, 2025 / 05:07 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर शनिवार को शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में माता शीतला की पूजा कर शीतला अष्टमी मनाई गई। महिलाओं ने सुबह से व्रत रखकर मंदिरों में मां शीतला की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मां शीतला को ठंडे व एक दिन पहले बने पकवानों के प्रसाद का भोग लगाया गया, जिसमें मुख्य रूप से चकराघाट स्थित मां शीतला मंदिर, मछरयाई, भीतर बाजार, विजय टॉकीज रोड स्थित शीतला माता मंदिर, देव धनेश्वर मंदिर में विराजमान मां शीतला सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। देव धनेश्वर मंदिर के पुजारी पंकज पंडा ने बताया कि माता शीतला का 5 नदियों के जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक कर माता रानी को नई पोशाक धारण कराई गई। राजभोग आरती में एक दिन पूर्व बनी खीर-पुड़ी का भोग लगाकर प्रसादी के रूप में भक्तों को वितरित किया गया।

Hindi News / Sagar / शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया भोग, व्रत रखकर की उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना

ट्रेंडिंग वीडियो