मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के बैंक खातों में योजना की मई महीने की किस्त के 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। लाडली बहनों को मिलने वाली ये 24वीं किस्त है। योजना में हर एक लाडली बहना को हर महीने 1250 रुपए की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है।
यह भी पढ़ें- मंत्री विजय शाह की अभद्र टिप्पणी पर दर्ज हुए केस को हाईकोर्ट ने बताया खानापूर्ति, फिर से FIR कराने के आदेश इन योजनाओं की भी राशि ट्रांसफर
सीएम डॉ. मोहन इस कार्यक्रम में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की। साथ ही, मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।