scriptरावराजा कल्याण सिंह ने सीकर को जिला बनाने के लिए भवन, जगह उलब्ध करवाई और अपने खजाने खोल दिए : राजेंद्र राठौड़ | Raoraja Kalyan Singh provided buildings, land and opened his treasury to make Sikar a district: Rajendra Rathore | Patrika News
सीकर

रावराजा कल्याण सिंह ने सीकर को जिला बनाने के लिए भवन, जगह उलब्ध करवाई और अपने खजाने खोल दिए : राजेंद्र राठौड़

– राव राजा कल्याण सिंह बहादुर की 139वीं जयंती पर राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलाक्य राज्य लक्ष्मी देवी ट्रस्ट एवं सर्व समाज ने किया आयोजन

– सामाजिक, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

सीकरJun 23, 2025 / 12:44 pm

Yadvendra Singh Rathore

सीकर. सीकर के लोक कल्याणकारी राव राजा कल्याण सिंह बहादुर की139वीं जयंती पर शुक्रवार को जैन स्कूल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजतंत्र जाने के बाद वर्तमान में लोकतंत्र में भी लाखों लोग रावराजाकल्याणसिंह व उनकी ओर से शिक्षा, चिकित्सा के लिए दान दी गए भवनों के लिए उन्हें याद करते हैं। आजादी के बाद राज्य के गठन में जिले बनाने की बारी आई तो झुंझुनूं का ही नाम आया। सीकर के ब्रदीनारायण सोढ़ानी व अन्य प्रमुख गणमान्य रावराजा के पाए गए व जगह व भवन मांगे। इस पर रावराजा कल्याण सिंह ने जिले के लिए कार्यालय, जगह उलब्ध करवाई और जिला बनाने के लिए अपने खजाने खोल दिए थे। उन्होंने भारत-पाक के युद्ध के समय भी 37 क्विंटल चांदी सहयोग के लिए सरकार को भेंट की थी। सीकर में 118 मंदिर बनवाए थे। सीकर के चप्पे-चप्पे पर कल्याण सिंहजी द्वारा किए गए कार्यों की स्मृतियां आज भी ताजा है।

राठौड़ बोले डोटासरा अनर्गल बयान देते हैं-

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हारने के बाद भी अगर गाेविंदसिंहडोटासरा मुझे शक्तिशाली मानते हैं, या मैं पानी रोक सकता हूं तो उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। जब गोविंदसिंह डोटासरा को सरकार की आलोचना करने का कोई तार्किक अवसर नहीं मिलता, तब वह इस प्रकार के अनर्गल बयान देकर सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं। यह उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाल करने या नहीं करने का मामला मेरे नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के कार्यक्षेत्र का है।

महाराणा सांगा 80 घाव के बावजूद युद्ध लड़े थे-

उन्होंने कहा कि महाराणा सांगा के खानवा के युद्ध में 80 घाव लगे थे फिर भी वे लड़े, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें मंच से अपशब्द कहे। वर्तमान में लोग सामंत शब्द का उपयोग कर रहे हैं, प्रदेश के कई सामंतों ने अपनी जमीनें, भवन व अन्य संपदा देश की स्वतंत्रता में बलिदान की थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाठ्य पुस्तकों में महाराणा प्रताप के बारे में मिथ्या बातें लिखी गईं थी। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने रावराजा कल्याण सिंह की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की। ट्रस्ट मंत्री पवन मोदी व संयोजक चितरंजन सिंह राठौड़ ने पदाधिकारियों के साथ अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया।

जनता के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे

धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह बहादुर का जैसा नाम है वैसे ही उनके द्वारा किए गए काम हैं। वे जनता के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कहा कि पीडि़त की मदद करना ही राव राजा कल्याण सिंह बहादुर को श्रद्धांजलि होगी। जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सीकर के शासक रहे राव राजा कल्याण सिंह ने सीकर को बहुत कुछ दिया है। कहा कि सीकर की जनता को उस काम को आगे बढ़ाना है जो काम कल्याण सिंह ने अपने जीवन काल में प्रारंभ किए थे।

कई संस्थाएं व कार्यालय बनवाए थे-

नगर परिषद के निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह ने सीकर में कई संस्थाएं, कार्यालय, भवन बनवाएं लेकिन कभी अपना नाम उस पर नहीं लिखवाया। वे हमेशा शिक्षा, चिकित्सा, सेवा के क्षेत्र में नवाचार करते रहते थे। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया था। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

राव राजा भ्रूण हत्या के खिलाफ थे-

मुख्य वक्ता कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह दानवीर, शूरवीर व धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। राव राजा कल्याण सिंह बहादुर ने उस समय भी भ्रूण हत्या के खिलाफ थे। उन्होंने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन दिया, मंदिरों की स्थापना की। अध्यक्षता कर रहे जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि रावराजा कल्याण सिंह की जयंती सर्व समाज के सहयोग से मनाई जाती है। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह का जैसा नाम है, वैसे ही उनके द्वारा किए गए काम हैं। वे जनता के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। पीड़ित की मदद करना ही रावराजा कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि होगी। निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह ने सीकर में कई संस्थाएं, कार्यालय, भवन बनवाएं लेकिन कभी अपना नाम उस पर नहीं लिखवाया। संचालन राजवीर सिंह शेखावत व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बलवंत सिंह चिराणा ने किया।

इनको मिला पुरस्कार :

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का महाराज शेखाजी अलंकरण चिकित्सा क्षेत्र सहित सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर डॉ. वीके जैन को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार राव राजा कल्याण सिंह रत्न 51 हजार गोसेवक मुकेश आनंद और तृतीय पुरस्कार राजकुमार हरदयाल सिंह रत्न 51 हजार रुपए का दीप सिंह शेखावत को प्रदान किया गया।

इनका हुआ सम्मान :

विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्य करने पर पन्नालाल सारड़ा, गोपाल सोमानी, फूलचंद जांगिड़, भूपेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. सुदीप गोयल, दुर्गा रणवां व रामकुमार जाखड़ को सम्मानित किया गया। सीबीएसई परीक्षा में इंडिया टॉपर रही खुशी शेखावत एवं नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर रहे महेश को भी पुरस्कृत किया गया। नवसंवत्सर चैत्र प्रतिपदा पर शहर में आकर्षक सजावट करने वाले निर्णायक मंडल व झांकी सजाने वाली टीम को सम्मानित किय गया।

रामनवमीं की शोभायात्रा पर मुख्य झांकियों के संचालक भी सम्मानित-

नवसंवत्सर चैत्र प्रतिपदा पर शहर में आकर्षक सजावट करने वाले निर्णायक मंडल में एडवोकेट पुरुषोत्तम बिलखीवा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मधु सिहोटिया, बीएल सोनी व सुधीर गर्ग ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने पर गायत्री टेंट, श्री बालाजी टेंट हाऊस, श्री बालाजी टेंट डाइंग वर्क्स, जनता टेंट हाऊस, सनशाइन टेंट हाऊस के संचालकों को सम्मानित किया।रामनवमीं की शोभायात्रा पर निकली झांकियों में निर्णायक मंडल में गोपालकृष्ण सिंह शेखावत, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, एडवोकेट दिनेश सैनी, डॉ. नेकीराम आर्य ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने पर भारतीय जनता पार्टी, शिव हनुमान मंदिर, आवासन मंडल देवीपुरा व पुरोहितजी ढाणी, राधाकिशनपुरा की झांकियों के संचालकों को सम्मानित किया गया।

ये गणमान्य रहे मौजूद-

समारोह में ट्रस्ट के मंत्री पवन मोदी, सह संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल व सुमेर सिंह खूड़ी, कार्यक्रम प्रभारी राम सिंह पिपराली एवं जयपाल सिंह तारपुरा, मदन सिंह गोगावास, अजीत कुमार भार्गव, सुल्तान सिंह नागवा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, ईश्वर सिंह राठौड़, महेश शर्मा, विष्णु चेतानी, गजानंद कुमावत, जितेंद्र सिंह कारंगा, डॉ. कमल सिखवाल, परमेश्वर शर्मा, सुरेश अग्रवाल, अमन कामदार, जितेंद्र सिंह रानोली, विक्रम सिंह जी वाहिदपुरा, भवानी सिंह राठौड़, बृजेंद्र सिंह सावरोड़ा मुकुंद सिंह सिंहासन, सरवन सिंह तारपुरा, सुल्तान सिंह नागौर, गिरवर सिंह झज्जर, लक्ष्मी नारायण चेजारा,राजवीर सिंह सरवड़ी, बजरंग सिंह तारपुरा, राजाराम, सुमित जोशी, प्रतीक मटोलिया, पूरन कंवर, ज्योति तनवानी, अमित चिरानिया, नरेश सिंधी, अनुभव जी जैन कांता प्रसाद मोर, सीए सुनील मोर, सीए प्रहलाद झूरिया, नेकीराम आर्य, केडी बाबर, नरेश सैन, रतनलाल सैनी, शोभसिंह अनोखू, बीडी सिंधी, महावीर पुरोहित, अशोक चौधरी, गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. एनएम गोयल, अमर सिंह कविया, आरके चौबदार, भवानी सिंह गोगावास, सुरेंद्र त्रिहन, राधेश्याम कुमावत, गोविंद सैनी आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Sikar / रावराजा कल्याण सिंह ने सीकर को जिला बनाने के लिए भवन, जगह उलब्ध करवाई और अपने खजाने खोल दिए : राजेंद्र राठौड़

ट्रेंडिंग वीडियो