रजत पाटीदार की कप्तानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर विराट कोहली और फिल साल्ट ने अपने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 5 ओवर में 45 रन जोड़े। फिल साल्ट के रूप में बेंगलुरु को पहला झटका लगा, जोकि 16 गेंद में 5 चौके और एक छक्के संग 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 17 गेंद में 31 रन जोड़े। पडिक्कल तेजी से रन जुटाने की कोशिश में 8वें ओवर में पवेलियन लौट गए। वह 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के संग शानदार 27 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली संग मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 रन (27 गेंद) की साझेदारी हुई। विराट कोहली को नूर अहमद ने रचिन रवींद्र के हाथों डीप मिड विकेट पर कैच आउट कराया। विराट कोहली 30 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के संग 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने चौथे विकेट के लिए लियाम लिविंगस्टोन 19 गेंद में 28 रन, 5वें विकेट के लिए जितेश शर्मा संग 13 गेंद में 27 रन के साथ पारी को मजबूती प्रदान की। रजत पाटीदार के तौर पर बेंगलुरु का छठा विकेट 18.1वें ओवर में गिरा। रजत 32 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के संग 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टिम डेविड ने एक छोर संभालते हुए 8 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के संग नाबाद 22 रन बनाकर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन तक पहुंचाया।