scriptKushal Tandon-Shivangi Joshi: टीवी की हिट जोड़ी टूटी, फेमस एक्टर ने की ब्रेकअप की पुष्टि | Patrika News
TV न्यूज

Kushal Tandon-Shivangi Joshi: टीवी की हिट जोड़ी टूटी, फेमस एक्टर ने की ब्रेकअप की पुष्टि

Breakup News: टेलीविजन जगत की मशहूर जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप हो गया है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है।

मुंबईJun 15, 2025 / 07:41 pm

Saurabh Mall

Kushal Tandon-Shivangi Joshi

कुशाल टंडन-शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप

Kushal-Shivangi Breakup News: टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब साथ नहीं हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब खुद कुशाल टंडन ने इस रिश्ते के अंत की पुष्टि कर दी है।
कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे चाहने वालों, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी जोशी अब साथ नहीं हैं। हमारा रिश्ता पांच महीने पहले खत्म हो चुका है।”
हालांकि, बाद में कुशाल ने यह पोस्ट डिलीट भी कर दी।

फैंस के लिए झटका

कुशाल की ब्रेकअप की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ नेटिजन्स ने कुशाल की आलोचना की और कहा कि उन्होंने शिवांगी के नए शो के प्रीमियर से ठीक पहले यह घोषणा करके गलत किया। यूजर ने लिखा, “शिवांगी के शो से पहले ब्रेकअप की घोषणा? शर्मनाक! यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए है।”
वहीं, कुछ लोगों ने कुशाल का बचाव करते हुए कहा, “उन्हें सिर्फ सच बोलने के लिए ट्रोल करना गलत है। हमें नहीं पता कि ब्रेकअप की असली वजह क्या थी। बिना जाने आलोचना न करें।”
इसके अलावा, कुशाल और शिवांगी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए झटका है।

रिश्ते की शुरुआत

कुशाल और शिवांगी के रिश्ते की शुरुआत उनके शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के सेट पर हुई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पिछले साल अक्टूबर में कुशाल ने अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा था कि उनके माता-पिता अब उनके लिए दुल्हन की तलाश बंद कर चुके हैं। दोनों थाईलैंड की यात्रा पर भी साथ गए थे।
मार्च में शिवांगी ने कुशाल के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुशाल के लिए खुशी, सफलता और अच्छे पलों की कामना की थी।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की हुई फजीहत, अहमदाबाद विमान हादसे पर किया ऐसा पोस्ट, भड़क गए यूजर्स

Hindi News / Entertainment / TV News / Kushal Tandon-Shivangi Joshi: टीवी की हिट जोड़ी टूटी, फेमस एक्टर ने की ब्रेकअप की पुष्टि

ट्रेंडिंग वीडियो