scriptकरण से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस सेलिब्रिटी से फ्लर्ट करती दिखीं Tejasswi Prakash, फैंस हुए आग बबूला | Tejasswi Prakash chemistry with vikas khanna make Boyfriend Karan Kundrra jealous | Patrika News
TV न्यूज

करण से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस सेलिब्रिटी से फ्लर्ट करती दिखीं Tejasswi Prakash, फैंस हुए आग बबूला

Tejasswi Prakash News: तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो करण कुंद्रा नहीं किसी और के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं। इसे देख तेजरन के फैंस आग बबूला हो रहे हैं।

मुंबईFeb 13, 2025 / 05:34 pm

Jaiprakash Gupta

Tejasswi Prakash chemistry with vikas khanna make Boyfriend Karan Kundrra jealous
Tejasswi Prakash Relationship: बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा लोगों को कपल गोल्स देते रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। 
इसमें वो करण कुंद्रा नहीं किसी और के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं। इसे देख TejRan के फैंस आग बबूला हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

Aashram 3 में दिए बोल्ड सीन, ईशा गुप्ता को कैसे मिली सीरीज, प्रकाश झा को कैसे मनाया?

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Breakup Rumours
Tejasswi Prakash
बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों हमेशा हमेशा अपने पीडीए के लिए चर्चा में रहते हैं। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दे रही हैं।

यहीं से उनका एक वीडियो आया है। इस वीडियो में वो शेफ विकास खन्ना के साथ एन्जॉय करती हुई दिखीं। इस दौरान शेफ विकास भी तेजस्वी के बालों में लाल गुलाब लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड है।
यह भी पढ़ें

Chiranjeevi Controversy: चिरंजीवी को पोती नहीं पोते की है चाहत, राम चरण पर किया कमेंट, लोगों ने घेर लिया

बोला हैप्पी वैलेंटाइन डे

इस वीडियो में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भूल तेजस्वी प्रकाश विकास खन्ना के साथ रोमांटिक हो रही हैं। वीडियो में तेजस्वी कहती हैं- ‘एक गुलाब की कीमत आप क्या जानो शेफ विक्कू। हैप्पी वैलेंटाइन डे..!’ ये सुनते ही सभी तालियां बजाने लगते हैं।
यह भी पढ़ें

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज, फैजान ने जुबान काटने पर रखा इनाम

फैंस हो रहे हैं नाराज

Tejasswi Prakash Relationship
इस वीडियो को देखने के बाद TejRan के फैंस गुस्सा हो रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप के बारे में याद दिलाते दिखे। किसी ने कहा कि अब करण का क्या होगा। तो किसी ने कहा कि करण इसे देख जल भुन जाएंगे।
बीते कई दिनों से तेजरन के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। मगर अभी तक दोनों ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। अब देखना ये है कि इस पर करण कुंद्रा का क्या रिएक्शन आता है। यहां देखें वीडियो: 

Hindi News / Entertainment / TV News / करण से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस सेलिब्रिटी से फ्लर्ट करती दिखीं Tejasswi Prakash, फैंस हुए आग बबूला

ट्रेंडिंग वीडियो