जानकारी मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की रेस्क्यू टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला और अंबा माता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पानेरियों का रहने वाला था व्यक्ति
मृतक की पहचान सूर्यप्रकाश मेनारिया (पुत्र उदयलाल मेनारिया) उम्र 45 वर्ष, निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पास मिली बाइक और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक तनाव में चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस द्वारा जांच जारी है।
शव परिजनों को सौंपा
इस घटना के बाद फतेहसागर झील पर काफी भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शांतिपूर्वक शव को बाहर निकालने में नागरिक सुरक्षा विभाग की मदद की। शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।