scriptएमपी में डिफाल्टर होंगे 2 हजार किसान ! सरकार ने 28 मार्च तक दिया समय | 2 thousand farmers will be declared defaulters in MP for loan recovery | Patrika News
उज्जैन

एमपी में डिफाल्टर होंगे 2 हजार किसान ! सरकार ने 28 मार्च तक दिया समय

Mp news: किसानों से राशि वसूलने के लिए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहें हैं। 28 मार्च तक यदि किसानों ने ऋण जमा नहीं कराया तो उन्हें ब्याजदर के साथ राशि चुकाना होगी।

उज्जैनMar 12, 2025 / 05:41 pm

Astha Awasthi

farmers

farmers

Mp news: खेती-बाड़ी के लिए किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराएं गए ऋण की वसूली शासन ने शुरू कर दी है। किसानों से राशि वसूलने के लिए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहें हैं। 28 मार्च तक यदि किसानों ने ऋण जमा नहीं कराया तो उन्हें ब्याजदर के साथ राशि चुकाना होगी। आंकड़े देखें तो जिला सहकारी बैंक ने नागदा की 11 सोसायटी के 5628 किसानों को 38 करोड़ 12 लाख 59 हजार रुपए का लोन बांटा था। इसमें से 3720 किसानों से 24 करोड़ 66 लाख 49 हजार रुपए की वसूली हुई हैं।
1908 किसान अब भी ऐसे हैं जिन पर 13 करोड़ 46 लाख 10 हजार रुपए का लोन बाकी है। वहीं 3628 किसान पहले से डिफाल्टर चल रहें है। ऐसे में यदि 28 मार्च तक इन 1908 किसानों ने ऋण जमा नहीं कराया तो इनके सामने भी डिफाल्टर बनने का संकट खड़ा हो जाएगा।

डिफाल्टर हो जाएंगे किसान

किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। सोसायटी से शून्य ब्याज दर आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाता है। अफसरों की मानें तो किसानों को सोसायटी के माध्यम से खरीफ फसल के लिए अल्पकालीन ऋण बांटा था। ऋण जमा कराने वाले किसान आगे भी समय पर खाद-बीज लेने के लिए बाध्य रहेंगे। जबकि राशि जमा नहीं कराने वाले किसान डिफाल्टर हो जाएंगे। जिन्हें आगे चलकर खाद-बीज उधारी में नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: एमपी के इस जिले में पूरे गांव के कटेंगे ‘बिजली कनेक्शन’, होगी कानूनी कार्रवाई

डिफाल्टर किसानों पर 35.11 करोड़ रुपए से अधिक बकाया

डिफाल्टर किसानों की बात करें तो जिला सहकारी बैंक ने 3994 किसानों को 37 करोड़ 47 लाख 53 हजार रुपए ऋण बांटा था। जिसमें से 366 किसानों से केवल 2 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपए की वसूली हो पाई है। जबकि 3628 किसानों पर 35 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए बाकी है।

फसल बिकी नहीं, कैसे जमा कराएं ऋण

किसान विनोद आंजना, संदीप, अशोक, देवीलाल, गोवर्धन, हिमत ने कहा- अभी लगभग 80 प्रतिशत किसानों की फसल खेतों में खड़ी है। 15 अप्रेल के बाद किसान की उपज मंडी में बिकने के लिए आएगी। ऐसे में इस महीने तक किसी भी हाल में शत प्रतिशत किसान ऋण जमा करा ही नहीं पाएंगे।
किसानों से ऋण वसूली का काम जारी है। 28 मार्च तक जिन्होंने ऋण जमा नहीं कराया तो आगामी समय में उन्हें खाद-बीज नहीं मिल पाएगा।- शाहिद मंसूरी, प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, नागदा

ये है किसानों की स्थिति

हिडी: 799 किसानों को 7 करोडृ 10 लाख 17 हजार रुपए का ऋण बांटा था। 447 किसानों से 3 करोड़ 89 लाख 63 हजार रु. ऋण वसूला गया। 352 किसानों पर 3 करोड़ 20 लाख 54 हजार रुपए बाकी है।
झिरन्या शेख: 77 किसानों को 49 लाख 20 हजार रुपए का ऋण बांटा था। इनमें से 37 किसानों से 27 लाख 43 हजार रु. ऋण वसूला गया। 40 किसानों पर 21 लाख 77 हजार रुपए बकाया है।
बनबना: 685 किसानों को 4 करोड़ 43 लाख 82 हजार रु. का ऋण बांटा था। 258 किसानों से 1 करोड़ 72 लाख 15 हजार रु. ऋण वसूला गया। 427 किसानों पर 2 करोड़ 71 लाख 67 हजार रुपए बाकाया है।
टुटियाखेड़ी: 536 किसानों को 3 करोड़ 66 लाख 86 हजार रु. का ऋण बांटा गया था। 358 किसानों से 2 करोड़ 9 लाख 4 हजार रु. ऋण वसूला गया। 178 किसानों पर 1 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपए ऋण बकाया है।
झांझाखेड़ी: 613 किसानों को 3 करोड़ 70 लाख 73 हजार रु. का ऋण बांटा गया था। 504 किसानों से 2 करोड़ 59 लाख 73 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 109 किसानों पर 1 करोड 11 लाख रुपए ऋण बकाया है।
पिपलौदा सा.मा.: 403 किसानों को 2 करोड़ 38 लाख 79 हजार रुपए का ऋण बांटा गया था। 212 किसानों से 1 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 191 किसानों पर 94 लाख 71 हजार रुपए ऋण बकाया है।
बेरछा: 682 किसानों को 4 करोड़ 78 लाख 44 हजार रुपए का ऋण बांटा गया था। 565 किसानों से 4 करोड 7 लाख 32 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 117 किसानों पर 71 लाख 12 हजार रुपए ऋण बकाया है।
भाटीसुड़ा: 358 किसानों को 2 करोड 18 लाख 29 हजार का ऋण बांटा गया था। 232 किसानों से 1 करोड 44 लाख 49 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 126 किसानों पर 73 लाख 80 हजार रुपए ऋण बकाया है।
बड़ागांव: 467 किसानों को 2 करोड 83 लाख 16 हजार रुपए ऋण बांटा गया था। 246 किसानों से 1 करोड 51 लाख 38 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 221 किसानों पर 1 करोड़ 31 लाख 78 हजार रुपए ऋण बकाया है।
रुपेटा: 467 किसानों को 3 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपए ऋण बांटा गया था। 457 किसानों से 3 करोड़ 27 लाख 98 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 10 किसानों पर 3 लाख 99 हजार रुपए बकाया है।
रोहलखुर्द: 541 किसानों को 3 करोड 21 लाख 16 हजार रुपए ऋण बांटा गया था। 404 किसानों से 2 करोड़ 33 लाख 26 हजार रुपए ऋण वसूला गया। 137 किसानों पर 87 लाख 90 हजार रुपए बकाया है।

Hindi News / Ujjain / एमपी में डिफाल्टर होंगे 2 हजार किसान ! सरकार ने 28 मार्च तक दिया समय

ट्रेंडिंग वीडियो