scriptजिलाधिकारी की घोषणा: 28 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, चेटीचंड 30 मार्च को | DM announcement: Public holiday on March 28, Cheti Chand on March 30 | Patrika News
उन्नाव

जिलाधिकारी की घोषणा: 28 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, चेटीचंड 30 मार्च को

DM announcement Public holiday on March 28, Cheti Chand on March 30 मार्च महीने में अभी सरकारी कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिल रही है। जिसमें 28 मार्च और 30 मार्च शामिल है। ईद की छुट्टी कब होगी? यह चांद दर्शन के साथ निश्चित होगा।

उन्नावMar 25, 2025 / 08:40 pm

Narendra Awasthi

DM announcement Public holiday on March 28, Cheti Chand on March 30 जिलाधिकारी ने 28 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही 30 मार्च को चेटी चंद्र की छुट्टी हो रही है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार 31 मार्च सोमवार को ईद उल फितर का अवकाश रहेगा। बैंक यूनियन और भारतीय जीवन बीमा निगम संगठन की अवकाश तालिका में भी 31 मार्च को अवकाश घोषित है।
यह भी पढ़ें

अतुल-मरियम का ऐसा प्यार: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद पति ने दी जान, बोला- तुम्हारे बिना नहीं जीना

उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ की विज्ञप्ति को जिला प्रशासन ने अपने हस्ताक्षर से जारी किया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्ताक्षर से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 28 मार्च को रमजान का अंतिम शुक्रवार है। इस दिन अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। जिसके लिए सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार के दिन सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में बंदी रहेगी।

चेटीचंड के दिन भी सार्वजनिक अवकाश

इसके साथ ही 30 मार्च को चेटीचंड का पर मनाया जाएगा इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। ‌ लेकिन 30 मार्च रविवार पढ़ने के कारण सरकारी कर्मचारियों की एक छुट्टी मारी गई। यह पर्व सिंधी समाज के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। झूलेलाल जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 30 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। चैत्र महीने की शुरुआत के प्रथम दिन चेटीचंड मनाया जाता है। चैत्र को सिंधी में चेट और चंद्रमा को चंड कहा जाता है। इन्हीं शब्दों से चेटीचंड नाम पड़ा है। ‌

ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को

31 मार्च या 1 अप्रैल को ईद उल फितर का सार्वजनिक अवकाश है। यह त्योहार चांद दर्शन के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाएं भी बंद रहेगी।

Hindi News / Unnao / जिलाधिकारी की घोषणा: 28 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, चेटीचंड 30 मार्च को

ट्रेंडिंग वीडियो