scriptयोगी सरकार का आदेश: यूपी के निबंधन कार्यालय का समय बदला, रविवार को भी खुलेंगे | Registry done at Registrar Office till 6 PM, Change in slot booking time | Patrika News
उन्नाव

योगी सरकार का आदेश: यूपी के निबंधन कार्यालय का समय बदला, रविवार को भी खुलेंगे

Registry done at Registrar Office till 6 PM, Change in slot booking time प्रदेश में अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री के संबंध समय में परिवर्तन किया गया है। अब प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालय शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे। इसके साथ भी कई और परिवर्तन किए गए हैं। मार्च महीने में पड़ने वाली छुट्टियां को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है।

उन्नावMar 08, 2025 / 06:42 am

Narendra Awasthi

रजिस्ट्री कार्यालय के समय में परिवर्तन
Registry done at Registrar Office till 6 PM, Change in slot booking time प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालय शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे। अवकाश और रविवार के दिनों में भी निबंधन कार्यालय कार्य करेंगे। अपर जिला अधिकारी वित्तीय एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन के महीने में होली, नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण कई छुट्टियां हो रही है। मार्च महीने में बड़ी संख्या में लोग अचल संपत्तियों का पंजीकरण करते हैं। लेकिन त्योहारों के कारण कई सार्वजनिक अवकाश हो रहे हैं। जिससे मार्च महीने में उपलब्ध कार्य दिवस पर्याप्त नहीं है। इसलिए शासन की तरफ से यह आदेश आया है।
यह भी पढ़ें

नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्या: रमजान महीने में पत्नी, गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से किया मना, उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए समय में परिवर्तन किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि ‌आम लोगों को संपत्तियों के पंजीकरण का पर्याप्त अवसर मिले। इसके लिए सभी कार्य दिवस में प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय में निबंधन कार्य 6 बजे तक किया जाएगा।

स्लॉट बुक कराने के समय में परिवर्तन

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विभागीय वेबसाइट की पब्लिक पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के सलाट बुक कराने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब शाम 4 बजे की जगह शाम 5 बजे तक स्लॉट बुक किया जाएगा। शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री होगी। प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालय मार्च महीने के अंतिम रविवार को 30 मार्च को भी सामान्य कार्य दिवस के बाद तरह खुलेंगे। इस मौके पर पंजीकरण का कार्य भी संपादित होगा।

Hindi News / Unnao / योगी सरकार का आदेश: यूपी के निबंधन कार्यालय का समय बदला, रविवार को भी खुलेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो