scriptउन्नाव में यहां घर के अंदर महिला की हत्या, मचा हड़कंप, पति गुजरात में नौकरी कर रहा | Woman murdered inside house, causing a stir, husband in Gujarat | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में यहां घर के अंदर महिला की हत्या, मचा हड़कंप, पति गुजरात में नौकरी कर रहा

Woman murdered inside house, causing a stir, husband in Gujaratउन्नाव में 40 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका पति गुजरात में नौकरी कर रहा है। हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

उन्नावMar 30, 2025 / 04:10 pm

Narendra Awasthi

Woman murdered inside house, causing a stir, husband in Gujarat उन्नाव में 40 वर्ष के महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को हत्या की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र की है। ‌
यह भी पढ़ें

अतुल-मरियम का ऐसा प्यार: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद पति ने दी जान, बोला- तुम्हारे बिना नहीं जीना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बारासगवर थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनी खेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब घर के अंदर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक संगीता (40) पत्नी अशोक कुमार की हत्या की जानकारी मिलते ही घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चर्चाओं का दौर जारी है। इधर देवर राकेश ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य इकट्ठा किए।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गहनता से जांच की जा रही है।

Hindi News / Unnao / उन्नाव में यहां घर के अंदर महिला की हत्या, मचा हड़कंप, पति गुजरात में नौकरी कर रहा

ट्रेंडिंग वीडियो