scriptकोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनावी रैली के दौरान सिर में मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार, देखें Video | Presidential candidate in Colombia shot in the head during election rally, attacker arrested, watch video | Patrika News
विदेश

कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनावी रैली के दौरान सिर में मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार, देखें Video

चुनाव प्रचार के दौरान मिगुएल पर किसी शख्स ने गोली चला दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। जैसे ही मिगुएल घायल हुए उनके समर्थकों और पुलिस ने उन्हें उठाकर एंबुलेंस में लेटाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया।

भारतJun 08, 2025 / 03:08 pm

Siddharth Rai

कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को सिर में गोली मारी (फोटो: @MiguelUribeT/X)

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia) में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (presidential candidate Miguel Uribe) को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। उरीबे (Uribe) की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन गोलियां लगी हैं

मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) को तीन गोलियां लगी है। एक गोली को उरीबे के सिर में लगी है। उरीबे की हालत को देखते हुए पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उरीबे को गोली लगने के बाद उन्हें जिस कार से ले जाया गया। उसकी बोनट खून से सन गई।

राजधानी बोगोटा में रैली को कर रहे थे संबोधित

कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उरीबे राजधानी बोगोटा में रैली को संबोधित कर रहे थे। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने बताया कि हमलावर ने उरीबे को तीन लोगी मारी। एक गोली पीठ में और एक गोली सिर में लगी है। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन इलाके में हुआ।

महज 15 साल का है आरोपी हमलावर

कोलंबिया पुलिस ने गोलबारी के फौरन बाद आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।

उरीबे की मां की भी हुई थी हत्या

उरीबे की मां की भी बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उरीबे की मां डायना टर्बे कोलंबिया की मशहूर पत्रकार थीं। डायना को 1991 ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार ने बोगोटा में अगवा करवा लिया था और बाद में कत्ल कर दिया। डायना लगातार पाब्लो के ड्रग्स कार्लेट के खिलाफ लिख रही थीं।

मिगुएल पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर के पोते हैं

मिगुएल उरीबे का सियासी परिवार से ताल्लुक रहा है। वह पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टर्बे के पोते हैं। जूलियो सीजर टर्बे 1978 से 1982 तक कोलंबिया के 25वें राष्ट्रपति रहे।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को सता रहा हत्या का डर!

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी खुद पर हमले की संभावना जताई थी। फरवरी महीने में एक सभा में प्रेट्रो ने कहा कि ड्रग्स कार्लेट उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं। कार्टेल ने दो मिसाइलें हासिल कर ली हैं। वह उनके विमान को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। पेट्रो ने कहा कि उन्होंने ड्रग्स कार्लेट पर लगाम लगाई है।

Hindi News / World / कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनावी रैली के दौरान सिर में मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार, देखें Video

ट्रेंडिंग वीडियो