डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब में कहीं चार बातें
सवाल: ‘महिला क्या होती है और पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर समझना क्यों जरूरी है?’ जवाब: 1. कोई जो कुछ परिस्थितियों में बच्चा पैदा कर सकती है।
- कोई जो पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट है – मैंने हमेशा ऐसा पाया है!
- कोई जो पुरुष को सफलता पाने का मौका भी नहीं देती।
- कोई जिसे कई मामलों में बहुत बुरा व्यवहार झेलना पड़ता है।
‘ट्रंप कितने मूर्ख हैं’
Donald Trump के इस बयान ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया। उनके समर्थकों ने इसे एक ऐसा सवाल बताया जिसका जवाब डेमोक्रेट्स नहीं दे पाते। कुछ ने इसे ‘सटीक जवाब’ बताया जबकि कई लोगों ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला। एक महिला यूजर ने लिखा, ‘मैं गर्भवती नहीं हो सकती,. लेकिन मैं अब भी औरत हूं। ट्रंप कितने मूर्ख हैं!’