scriptअब क्या करेगा रूस? अमेरिका ने बनाया नया प्लान, UKRAIN की बढ़ जाएगी पावर | Russia Ukrain War Donald Trump US New Strategy Against Vladimir Putin Ukrain Power Increase | Patrika News
विदेश

अब क्या करेगा रूस? अमेरिका ने बनाया नया प्लान, UKRAIN की बढ़ जाएगी पावर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन से खुश नहीं हैं और यूक्रेन को और हथियार भेजेंगे। इसके बाद रूस ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यूक्रेन को हथियार भेजने का मतलब तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। तनाव बढ़ता दिख रहा है।

भारतJul 14, 2025 / 11:49 am

Mukul Kumar

रूस के लिए खतरे की घंटी!

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच तनातनी चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से खुश नहीं हैं। इसके साथ, उन्होंने यह भी कहा था कि वह रूस को सबक सिखाने के लिए यूक्रेन को और हथियार भेजेंगे। इस बयान का साइड इफेक्ट तुरंत देखने को मिला। जब दो दिन पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अचानक उत्तर कोरिया पहुंच गए और वहां के सबसे बड़े नेता किम-जोंग उन से मुलाकात की।

रूस की गतिविधि से नाराज हुए ट्रंप!

अब रूस की गतिविधि के बाद ट्रंप और बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए नई घोषणा कर दी है। दरअसल, ट्रंप ने रविवार को बताया कि वह अपने पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन भेजने जा रहे हैं। इसके साथ, उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ इसकी लागत का पूरा खर्च उठाएगा।
ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर चर्चा चल रही है। इसको लेकर वह नाटो महासचिव मार्क रूट से भी मुलाकात करेंगे।

एडवांस्ड सैन्य उपकरण भेजने जा रहे ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि मैं नाटो महासचिव के साथ बैठक करने जा रहा हूं, जो कल आ रहे हैं। हम उन्हें बहुत ही एडवांस्ड सैन्य उपकरण भेजने वाले हैं। इसके लिए वे हमें 100 प्रतिशत भुगतान करेंगे। हम यही चाहते हैं। जैसे ही हम यूक्रेन को उपकरण भेजेंगे, वे हमें उस उपकरण के लिए पूरा पैसा दे देंगे। ऐसा बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था
उन्होंने कहा कि अभी यूक्रेन को कुछ ही पैट्रियट्स (एयर डिफेंस सिस्टम) मिलेंगे। क्योंकि उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। सारा खर्च यूरोपीय संघ उठा रहा है। हम इसके लिए कुछ भी भुगतान नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इसे भेजेंगे। यह हमारे लिए एक बिजनेस होगा।

रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से किया था हमला

बता दें कि इस महीने रूस ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए यूक्रेन में कई हवाई हमले किए। इन अटैक्स को लेकर भी ट्रंप ने पुतिन की आलोचना की। ट्रंप ने कहा ककि पुतिन ने वाकई बहुत से लोगों को चौंका दिया है। वह सुबह अच्छी बातें करते हैं और फिर शाम को सब पर बम गिरा देते हैं। मुझे यह पसंद नहीं है।
इससे पहले गुरुवार को, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका नाटो सहयोगियों को हथियार सप्लाई करेगा, जो फिर उन्हें यूक्रेन को सौंप सकते हैं। दूसरी ओर, शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह अमेरिका के साथ उच्च-स्तरीय वार्ता निर्धारित है, क्योंकि ट्रंप यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए सहमत हुए हैं।
बता दें कि यूक्रेनी अधिकारियों ने मीडिया को बताया था कि अमेरिका द्वारा सैन्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने से कुछ दिन पहले रूस ने 4 जुलाई को कीव में 500 से अधिक ड्रोन और 11 मिसाइलें दागी थीं, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, कम से कम 23 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा, राजधानी भर में इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा था।

Hindi News / World / अब क्या करेगा रूस? अमेरिका ने बनाया नया प्लान, UKRAIN की बढ़ जाएगी पावर

ट्रेंडिंग वीडियो