scriptगन वॉयलेंस से फिर दहला अमेरिका, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत | Shooting leaves 3 people dead in Louisville, USA | Patrika News
विदेश

गन वॉयलेंस से फिर दहला अमेरिका, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

Another Shootout In US: अमेरिका में एक बार फिर गन वॉयलेंस का मामला सामने आया है। लुईविल में गोलीबारी के चलते 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

भारतFeb 18, 2025 / 12:27 pm

Tanay Mishra

Shooting in Louisville

Shooting in Louisville

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है। लंबे समय से अमेरिका गन वॉयलेंस नाम की इस परेशानी से जूझ रहा है। हर साल कई गोल अमेरिका में गोलीबारी का शिकार बनते हैं। अब गन वॉयलेंस ने अमेरिका को एक बार फिर दहलाया है। केंटकी (Kentucky) राज्य के लुईविल (Louisville) शहर में शिवली (Shively) सबअर्ब के क्रम्स लेन (Crums Lane) सोमवार को गोलीबारी की घटना देखने को मिली।

3 लोगों की मौत

अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में शिवली सबअर्ब के क्रम्स लेन इलाके में सोमवार को हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं और तीनों की उम्र 20 से 30 के बीच बताई जा रही है। गोलीबारी की यह घटना एक अपार्टमेंट में हुई और इस घटना से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में तीनों ने ही घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें

भारत के एक और दुश्मन का अंत, मारा गया इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद का साला मौलाना काशिफ अली



आरोपी की नहीं हुई पहचान, मामले की जांच शुरू

इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी इस बारे में भी जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे क्या वजह रही होगी। हालांकि पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि जनता को अब कोई खतरा नहीं है।

कम नहीं हो रहे हैं गन वॉयलेंस के मामले

अमेरिका में गन वॉयलेंस (US Gun Violence) एक गंभीर, लेकिन बेहद ही सामान्य समस्या है। गंभीर इसलिए, क्योंकि हर साल देश में गोलीबारी के कई मामले सामने आते हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो जाती है। सामान्य इसलिए, क्योंकि अमेरिका में गोलीबारी के मामले बहुत ही कॉमन है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। अमेरिका में एक छोटा बच्चा भी गन खरीद सकता है और इसकी वजह है अमेरिका में गन की खरीद पर कोई सख्त कानून का नहीं होना। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में कहीं भी गोलीबारी हो सकती है और कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से अमेरिका में गन वॉयलेंस के चलते हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और ये मामले कम नहीं हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें

गहरे गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी बस, बोलीविया में 31 लोगों की मौत



Hindi News / World / गन वॉयलेंस से फिर दहला अमेरिका, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो