scriptसीज़फायर वार्ता के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी सेना को दी सलाह, “तुरंत करो सरेंडर” | Vladimir Putin tells Ukrainian troops in Kursk to surrender amid ceasefire talks | Patrika News
विदेश

सीज़फायर वार्ता के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी सेना को दी सलाह, “तुरंत करो सरेंडर”

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर वार्ता के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना को एक सलाह दी है। क्या कहा पुतिन ने? आइए जानते हैं।

भारतMar 15, 2025 / 10:43 am

Tanay Mishra

Vladimir Putin

Vladimir Putin

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 3 साल पुरे हो चुके हैं और इसके बावजूद युद्ध जारी है। हालांकि इसे रोकने के लिए अमेरिका (United States Of America) ने 30 दिन के सीज़फायर का प्रस्ताव पेश किया है, जिसे यूक्रेन ने मान लिया है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा (Jeddah) में दोनों देशों के अधिकारियों ने मीटिंग करके 30 दिन के सीज़फायर का प्रस्ताव पेश किया। इस अमेरिकी प्रस्ताव को मानने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी देने पर लगी रोक हटा दी है। इस सीज़फायर प्रस्ताव को मानने के लिए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को भी चेतावनी दी है। हालांकि पुतिन ने इस प्रस्ताव को मानने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। इसी बीच पुतिन ने यूक्रेनी सेना को भी एक सलाह दी है।

पुतिन ने यूक्रेनी सेना को दी सरेंडर करने की सलाह

ट्रंप ने पुतिन से अपील की है कि वह यूक्रेनी सेना को मारना बंद कर दे। ऐसे में पुतिन ने भी रूसी इलाके कुर्स्क (Kursk) में तैनात यूक्रेनी सेना को तुरंत सरेंडर करने की सलाह दी है। पुतिन ने यह भी कहा है कि कुर्स्क में जो भी यूक्रेनी सैनिक सरेंडर करते हुए अपने हथियार डाल देंगे, उनकी ज़िंदगी को बख्श दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें

युद्ध रोकने के लिए सीज़फायर प्रस्ताव के समर्थन में पुतिन, लेकिन रखी ये शर्तें..



अमेरिकी अधिकारी ने की पुतिन से मुलाकात

इसी बीच अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) ने रूस में पुतिन से मुलाकात की है। विटकॉफ ने रूस-यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर लागू करने के प्रस्ताव से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में पुतिन को सूचित किया। साथ ही शांति स्थापित करने का ट्रंप द्वारा दिया मैसेज भी पुतिन को दिया। ट्रंप ने बताया कि पुतिन और विटकॉफ के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही। हालांकि अभी भी पुतिन ने सीज़फायर प्रस्ताव को समर्थन देने के विषय में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमेरिका ने रूस पर सख्त किए प्रतिबंध

रूस पर सीज़फायर प्रस्ताव को मानने का दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने रूस पर लगाए प्रतिबंध सख्त कर दिए हैं। अमेरिका ने रूस के कच्चे तेल पर लगे प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा के साथ आएंगे भारत, अहम होगा दौरा

Hindi News / World / सीज़फायर वार्ता के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी सेना को दी सलाह, “तुरंत करो सरेंडर”

ट्रेंडिंग वीडियो