दूध बेचकर लौटते समय कार ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार विशाल (20) पुत्र फेरन सिंह निवासी नगला विसे (डौकी) रविवार देर रात आगरा में दूध देकर बाइक से गांव लौट रहा था। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर कछपुरा पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। विशाल बुरी तरह जख्मी हो गया।
युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे की जानकारी पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर वाजिदपुर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक बाधित रहा यातायात
सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सख्ती से जाम खुलवाने का प्रयास किया। इससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए। उन्होंने वहां से वाहनों पर पथराव किया। इस दौरान करीब दस मिनट तक पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा। एसीपी फतेहाबाद अमरदीपलाल के नेतृत्व में फतेहाबाद, बमरौली कटारा, निबोहरा और शमसाबाद थानों से फोर्स पहुंचा। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।