scriptघर की बेटी ने मां-बहन को पहुंचाया जेल! पुलिस की चेतावनी– जल्द सामने आओ वरना घोषित होगा इनाम | Daughter of the house sent her mother and sister to jail! Police warns – come forward soon or else a reward will be announced | Patrika News
आगरा

घर की बेटी ने मां-बहन को पहुंचाया जेल! पुलिस की चेतावनी– जल्द सामने आओ वरना घोषित होगा इनाम

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी कांड में पुलिस ने होलिका दहन वाले दिन गुरुवार को उनकी सास और साली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पत्नी निकिता और ससुर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

आगराMar 14, 2025 / 09:40 am

Aman Pandey

Manav Sharma Case, Manav Sharma Suicide Case, Manav Sharma Suicide Video Viral, Manav Sharma Wife, Wife assaults Husband, Barhan Police Station, Manav Sharma Case, Agra Suicide Case, Agra Crime News, Agra News Today, UP News Today,यूपी न्यूज, आगरा न्यूज, मानव शर्मा केस, मानव शर्मा सुसाइड केस, मानव शर्मा सुसाइड वीडियो वायरल, मानव शर्मा पत्नी, पत्नी ने पति पर किया हमला, बरहन थाना, मानव शर्मा केस, आगरा सुसाइड केस, आगरा क्राइम न्यूज, आगरा न्यूज टुडे
Manav Sharma Suicide Case: निकिता की फरारी ने परिवारीजनों की मुश्किलें बढ़ाईं। पुलिस ने उसे अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया। उसे पुलिस पर भरोसा नहीं था। हाईकोर्ट में मुकदमा खारिज करने के लिए याचिका दायर की। बुधवार को याचिका खारिज हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने 28 फरवरी को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में मानव शर्मा के ससुर निपेंद्र शर्मा, सास पूनम शर्मा, पत्नी निकिता शर्मा और साली निशु को नामजद किया गया था। 28 फरवरी की सुबह निकिता अपने पिता के साथ फरार हो गई थी।

आखिर कहां है निकिता

भागने से पहले उसने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसमें खुद को निर्दोष बताया था। पुलिस ने रिश्तेदारों के घर दबिश दी। परिचितों से संपर्क किया। सभी से कहा निकिता शर्मा से कहिए पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखे। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने निकिता की मां और छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पिछले कई दिनों से एक रिश्तेदार के घर पर थीं। पुलिस ने उन्हें वहां से ही पकड़ा। एसीपी सदर ने बताया कि निकिता के गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। वह जल्द सामने नहीं आई तो पुलिस उसके ऊपर इनाम की घोषणा करेगी। पुलिस ने विवेचना में दौरान मानव के खुदकुशी से पहले के वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान माना है।
यह भी पढ़ें

गाजियाबाद में हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी! फर्जी VIP बनकर एशो-आराम की जिंदगी जी रहा था प्रोफेसर, गिरफ्तार

पुलिस ने छोटी बहन को देने दी बोर्ड परीक्षा

एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि पुलिस ने इस केस में निकिता के परिजनों का कोई उत्पीड़न नहीं किया। निकिता की छोटी बहन नाबालिग है। उसकी इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। पुलिस ने उसे परीक्षा देने ली। यह भी कहा कि उसे परीक्षा देने जाने में कोई दिक्कत हो तो बताए पुलिस साथ जाएगी। पुलिस ने इस दौरान उनके किसी रिश्तेदार को भी परेशान नहीं किया। पुलिस जहां भी दबिश देने गई वहां यही कहा निकिता की कोई जानकारी मिले तो बताएं।

Hindi News / Agra / घर की बेटी ने मां-बहन को पहुंचाया जेल! पुलिस की चेतावनी– जल्द सामने आओ वरना घोषित होगा इनाम

ट्रेंडिंग वीडियो