मिली जानकारी के अनुसार घटना अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के सीक गांव की है। मृतक की पत्नी का गांव के ही एक शख्श के साथ अवैध संबंध थे। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़े हुआ करते थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों को कई बार होटल और सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ देखा गया था। गांव में भी कई बार दोनों में विवाद हुआ।
विवाद के बाद महिला ने पति से छुटकारा पाने का सोच लिया। इसी के बाद महिला ने साजिश रची। उसने अपने प्रेमी को एक तमंचा उपलब्ध कराया और पति को गोली मारने की बात कही। प्रेमी ने साजिश के तहत प्रेमिका के पति को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने बाद प्रेमी सीधे थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि घटना की सूचना सुबह मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और गांव के ही एक युवक के बीच लंबे समय से संबंध थे। महिला ने ही अपने प्रेमी को हत्या के लिए हथियार दिया, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।