इन कामों के जरिए उम्मीद
नगर निगम ने इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर काफी तैयारी की थी। प्रशासन ने अतुल्य स्वच्छता अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत शहर में अस्थाई कचराघर खत्म किए गए थे। इसके अलावा शहर के स्कूलों व कार्यालयों की दीवारों पर पेंटिंग कराई थी। डंपिंग यार्ड भी खत्म किया गया। उसकी जगह आधुनिक कचरा संग्रहण केंद्र बनाया गया। इसके अलावा कचरा निस्तारण प्लांट का संचालन भी किया गया।स्कूलों के शौचालयों को ठीक किया गया। शहर की नियमित सफाई की गई। जनता की जागरूकता के लिए राजस्थान पत्रिका ने भी अभियान चलाया। यह सभी कोशिशें काम आई और शहर का माहौल बदल गया। स्वच्छता रैंकिंग के लिए निरीक्षण को पहुंची टीम ने यहां के कार्यों को काफी अच्छा बताया। इसी को लेकर नगर निगम ने माना कि रैंकिंग बेहतर आएगी।