करीब 70 करोड़ रुपए मुआवजा
उस रोड को जोड़ने के लिए नटनी का बारा से लेकर अलवर तक करीब 14 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। चौड़ीकरण के बाद यह मार्ग दो लेन का हो जाएगा। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी और अलवर से जयपुर की दूरी कम हो जाएगी। चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी एनएच को जमीन चाहिए। ऐसे में आसपास के किसानों की जमीन ली जाएगी। इसमें 500 खसरे आ रहे हैं। इनमें करीब 3 हजार किसानों की जमीन है। 43 हेक्टेयर जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। बताया जाता है कि करीब 70 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में किसानों को मिलेंगे।
पहले चरण का सर्वे पूरा
पीडब्ल्यूडी एनएच कटीघाटी में फ्लाइओवर बनाएगा। उसके तहत दिल्ली की एजेंसी से सर्वे करवाया जा रहा है। पहले चरण का सर्वे पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में फ्लाईओवर का रूट तय होगा। तीन माह में यह कार्य पूरा करना है। उसके बाद केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए जाएगा और फिर फ्लाइओवर के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा।
मार्ग चौड़ीकरण में खर्च होंगे 88 करोड़
मार्ग चौड़ीकरण में 88 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी कार्य पूरी तरह दौड़ नहीं पा रहा। अवार्ड घोषित होने के बाद विभाग निर्माण पर जोर देगा। विभाग के एक इंजीनियर का कहना है कि प्रशासन अवार्ड जल्द घोषित करने जा रहा है। उसके बाद जमीन अधिग्रहण होगी। इससे पहले किसानों को मुआवजा भी मिलेगा।