राजस्थान के अलवर के एक थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है और ज्यादातर बाहर रहता है। पुलिस को दी एफआईआर में महिला ने बताया कि वह 3 जुलाई की रात को कमरे में सो रही थी। रात 12 बजे ससुर बदनीयती से कमरे में घुस गया।
महिला ने विरोध और चिल्लाने का प्रयास किया, लेकिन ससुर ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने अपनी सास और देवर को घटना बताई तो उन्होंने धमकी दी कि यह बात किसी को नहीं बताए। मगर महिला ने थाना में मामला दर्ज कराकर ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवक गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले अलवर जिले में रेप के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी मंगेतर से रेप किया। पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाली एक नागालिग किशोरी की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी। परिवार का कहना था कि जल्द ही बेटी बालिग होने वाली थी, उसके बाद उसकी शादी करने वाले थे।
यह वीडियो भी देखें इस दौरान किशोरी मंगेतर से फोन पर भी बातचीत करती थी और परिवार को इस बारे में जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि 23 जून को दोपहर के समय परिवार के लोग खेत पर चले गए थे। इस दौरान किशोरी का मंगेतर मिलने के बहाने उसके घर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
Hindi News / Alwar / घर पर नहीं था बेटा, ससुर की बिगड़ गई नीयत, आधी रात बहू के साथ किया बलात्कार, FIR दर्ज