गौरतलब है कि किसी पार्टी के बागी प्रत्याशी चुनाव (CG election 2025) में समीकरण बिगाड़ पाने में सफल रहते हैं। अंबिकापुर निगम चुनाव में भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा से 6 व कांग्रेस से 3 नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं।
भाजपा अंतिम समय तक इन्हें मनाने में असफल रही। ऐसे में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा से बागी निर्दलीय चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे उम्मीदवारों में वार्ड नबर 3 से निशिकांत भगत,
वार्ड नंबर 8 से दीपमाला अगरिया, वार्ड नंबर 37 से चांदनी जायसवाल, वार्ड नंबर 14 से निरंजन तिर्की, वार्ड नंबर 22 से संगीता जायसवाल व शैलेष सिंह का नाम शामिल है।
कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित
इधर कांग्रेस ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे 3 उम्मीदवारों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने निष्कासन आदेश जारी कर अब्दुल रसीद पेंटर, अशोक जायसवाल व फिरोज अंसारी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
वार्ड क्रमांक 22 के अशोक जायसवाल ने पत्नी इंद्रावती जायसवाल को टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं अब्दुल रसीद पेंटर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में वार्ड 40 से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा फिरोज अंसारी वार्ड क्रमांक 42 से बागी होकर चुनाव (CG election 2025) लड़ रहे हैं।