जानकारी के अनुसार सीमा देवी पति विजय कुमार उम्र 51 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाया
मंदिर के पास की रहने वाली है। उसके घर में तीन मार्च की दोपहर अंडा करी व चावल बना था। भोजन सीमा देवी, उसके पुत्र जय (22) व पोती दीक्षा (12) सहित अन्य लोगों ने किया था। भोजन करने के कुछ देर बाउ तीनों की तबियत बिगड़ने लगी। तीनों उल्टी-दस्त करने लगे। तीनों को शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। परिजन ने उसे शहर के अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 7 दिन बाद शुक्रवार की देर शाम सीमा देवी की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि 3 मार्च को घर के सदस्य अंडा करी व चावल खाए थे।
बेटा व पोती की स्थिति में सुधार
फूड प्वाइजनिंग की महिला के बेटे व पोती के स्वास्थ्य में सुधार है। दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि मृतका के शव का पीएम नहीं कराया गया है। परिजन ने शनिवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।