ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी के विरोध में उन्होंने हाईवे पर जाम लगाया और अंडरपास से लेकर सर्विस लेन तक का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।
पांच घंटे चला धरना, प्रशासन के पसीने छूटे
धरना करीब पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करेंगे, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा। प्रशासन अलर्ट, अधिकारी मौके पर मौजूद
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और किसानों से वार्ता करने का प्रयास कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ ट्रांसफॉर्मर की बात नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अधिकार की लड़ाई है, जिसकी गूंज अब पूरे जिले में सुनाई दे रही है।