scriptAmroha News: अमरोहा में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों में दहशत | Leopard seen in sugarcane field in Amroha | Patrika News
अमरोहा

Amroha News: अमरोहा में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों में दहशत

Amroha News: यूपी के अमरोहा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गन्ने के खेत के पास सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

अमरोहाFeb 03, 2025 / 09:45 pm

Mohd Danish

Leopard seen in sugarcane field in Amroha

Amroha News: अमरोहा में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ..

Amroha News Today: अमरोहा जिले के गजरौला में सड़क किनारे गन्ने के खेत में तेंदुआ बैठा हुआ नजर आया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार की रात करीब 12 बजे गांव हैवतपुर गोसाई के प्रधान जयकिरत सिंह उर्फ हैप्पी अपने परिवार के साथ बिजनौर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर कार से वापस गांव लौट रहे थे। जब वह गांव चौखट व लम्बिया के बीच में आए तो सड़क किनारे एक गन्ने के खेत में तेंदुआ बैठा हुआ नजर आया।

वीडियो हुआ वायरल

गाड़ी की हेडलाइट में तेंदुआ का वीडियो भी बनाया गया। 19 सेकेंड के इस वीडियो में तेंदुआ गन्नों के बीच में बैठा है और फिर अंदर की तरफ को चला जाता है। सोमवार की सुबह को इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें

माघ में जेठ जैसी महसूस हो रही गर्मी, कल से शुरू होगी बादलों की चहल-कदमी

वन विभाग ने लगाया पिंजरा

वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया। तेंदुए आसानी से पिंजरे में कैद हो जाए, इसके लिए बकरा भी बांधा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिंजरे के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान तो पाए गए, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंसा।

Hindi News / Amroha / Amroha News: अमरोहा में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों में दहशत

ट्रेंडिंग वीडियो